
ठंड की शुरुआत हो चुकी है। ठंड के दस्तक देते ही हमारे घर में मौजूद पेड़ पौधे सूखने लगते हैं। तापमान बदलने के कारण भी कई बार ऐसा होता है। वहीं धूप की कमी और मौसम में नमी होने के कारण भी पेड़ पौधे सूखने और मुरझाने लगते हैं। कई बार पानी की कमी के कारण भी या सही समय पर पानी ना देने के कारण भी पौधों का ग्रोथ रुक जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे सर्दियों के मौसम में अपनी पेड़ पौधों की देखभाल कर सकते हैं।
ठंड के मौसम में पेड़ पौधों को ज्यादा पानी की ज़रूरत नहीं होती है। हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि आपको बिलकुल भी पानी नहीं देना है। अगर काफ़ी छोटे पौधे हैं तो आप उसे थोड़ी मात्रा में ही पानी दें। ताकि पौधे का ग्रोथ बना रहे।

ठंड के मौसम में पौधों में खाद नहीं डालना चाहिए। कई लोग जाने अंजाने में यह गलती कर देते हैं जिसके कारण भी उनके पौधों का ग्रोथ रुक जाता है। ठंड में भूलकर भी फर्टिलाइजर ना करें।
ठंड के मौसम में घर का वातावरण काफ़ी बदल जाता है। घर में काफी ज़्यादा ठंड होती है। ऐसे में आपको पौधे को उस जगह पर रखना चाहिए जहां पर थोड़ी धूप आती हो। ऐसे में आप का पौधा खराब नहीं होगा।
इसे जरूर पढ़ें- Gardening Tips: इन टिप्स की मदद से करें पौधों की देखभाल, हो जाएंगे हरे-भरे
पौधों की जांच करना समय-समय पर काफी ज़्यादा जरूरी है। कई बार हमारे पौधों में कीटों और रोगों की समस्या हो जाती है और हमें पता भी नहीं चलता। ऐसे में आपके पौधे मुरझाने लगते हैं। (तेज धूप में झुलस रहे हैं पौधे और नहीं हो रही ग्रोथ तो अपनाएं ये टिप्स)
इसे जरूर पढ़ें- पौधों में कभी नहीं लगेंगे रोग, हफ्ते में एक बार जरूर करें ये 2 काम
समय-समय पर ठंड के दिनों में हमें आलस को छोड़कर पौधों के पत्तों को साफ़ करते रहना चाहिए। इससे पौधे खराब होने से बच जाते हैं। इन छोटी चीज़ों का ध्यान रखकर आप भी अपने पौधे को मुरझाने से बचा सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।