
How To Make Money Plant Bushy: अगर आप गार्डनिंग के शौकीन हैं और लाख कोशिशों के बाद भी आपके गमलों के पौधे सूखे और बेजान नजर आते हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। अक्सर हम पौधों को हरा-भरा बनाने के लिए बाजार से महंगे फर्टिलाइजर और केमिकल वाले टॉनिक लाते हैं, जो कई बार पौधों को फायदा करने के बजाय नुकसान करता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपकी रसोई में रखी महज 10 रुपये की यह एक सफेद चीज आपके बगीचे को जंगल जैसा हरा-भरा कर सकती हैं? यह जादुई चीज पौधों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है, जो उनकी जड़ों को मजबूती देने के साथ-साथ मिट्टी को पोषण से भर देती है। नीचे पढ़ें क्या है यह चीज और कैसे कर सकती हैं आपके गार्डन में लगे पेड़-पौधों के लिए इस्तेमाल?

बगीचे में लगे पौधों को हरा-भरा रखने के लिए आपको किसी महंगे फर्टिलाइजर की खरीदारी करने की जरूरत नहीं है। आप इसके लिए आप फ्रिज में रखा छाछ इस्तेमाल कर सकती हैं। छाछ में लैक्टिक एसिड, कैल्शियम, नाइट्रोजन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
यह न केवल पौधों को जरूरी पोषण देती है बल्कि नेचुरल फंगीसाइड की तरह काम करती है। अगर आपके पौधों की पत्तियों पर सफेद रंग की फफूंद या चींटियां जड़ों को नुकसान पहुंचा रही हैं, तो खट्टी छाछ का इस्तेमाल उस समस्या को ठीक कर सकता है। साथ ही यह मिट्टी के मित्र बैक्टीरिया को बढ़ाती है, जिससे जड़ें तेजी से फैलती हैं और पौधा जंगल की तरह घना हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- Gardening Hacks: एलोवेरा की पत्तियां जल्दी भरेंगी जेल से, माली ने बताए पौधे की देखभाल के आसान हैक्स

इसे भी पढ़ें- Harsingar Care: हरसिंगार में नहीं आ रहे फूल? ऐसे करें केले के छिलके का इस्तेमाल; फूलों से भर जाएगी आपकी बगिया
अगर आपके पौधे में फंगस या सूख रहे हैं, तो आप छाछ का इस्तेमाल कर सकती हैं। पौधों से जुड़ी समस्या के लिए यहां हम आपको माली के बताए गए हैक्स और उपाय के बारे में बताते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।