
Liquid Fertilizer For Winter Outdoor Plants: सर्दियों का मौसम में न केवल खुद का ध्यान रखना जरूरी होता है बल्कि पेड़-पौधों की भी देखभाल करना अहम हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह मौसम प्लांट्स के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। कम धूप, ठंडी हवाएं और कोहरा पौधों की ग्रोथ को कम कर देता है, जिसके कारण उनमें फूलों के खिलने की गति धीमी हो जाती है या फिर मुरझाने लगते हैं। अब ऐसे में बहुत से लोग महंगे फर्टिलाइजर खरीदने के लिए नर्सरी जाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि इस मौसम में आपके किचन में मौजूद चीजें आपके पौधों को हरा-भरा बना सकती हैं।
आज के इस लेख में हम आपको पौधों के लिए बेहतरीन विंटर टॉनिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न केवल मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है, बल्कि पौधों को पोषण भी मिलता है और उन्हें कड़ाके की ठंड से बचाने में मदद करेंगे।

सर्दियों वाले पौधों के लिए सरसों की खली बेहतरीन खादों में से एक है। इसमें मौजूद नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम की भरपूर मात्रा पौधों को हेल्दी रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- पूरी सर्दी कलियों और फूलों से लदा रहेगा पौधा, अगर गमले में डालती हैं 2 रुपये वाली यह घरेलू चीज
हम अक्सर सब्जियों और फलों के छिलके फेंक देते हैं, जबकि सर्दियों में ये पौधों के लिए विटामिन का सबसे अच्छा स्रोत हैं।
आलू, केले और प्याज के छिलकों को एक बाल्टी पानी में डालकर 24 से 48 घंटे के लिए रख दें। इसके बाद पानी को छान लें।
इस पानी में वह सभी सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं जो मिट्टी के पीएच लेवल को बैलेंस रखते हैं। साथ ही जड़ों को मजबूती प्रदान करते हैं। ये खाद इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के पौधों के लिए सुरक्षित है।

अगर आपके पौधों की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, तो यह टॉनिक उनके लिए सबसे सरल समाधान है। चाय की पत्ती मिट्टी को हल्का अम्लीय बनाती है, जो सर्दियों के पौधों को बहुत पसंद है।
चाय बनाने के बाद बची हुई पत्ती को अच्छी तरह धो लें इसके बाद उसे सुखाकर मिट्टी में मिलाएं। साथ ही, चावल धोने के बाद बचे हुए सफेद पानी को फेंके नहीं, बल्कि उसे सीधा गमलों में डाल दें।
चावल का पानी मिट्टी में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है, जिससे जड़ों को पोषण सोखने में आसानी होती है।
इसे भी पढ़ें- क्या आपकी तुलसी भी सर्दियों में सूख जाती है? जड़ों में डालें ये 5 चीजें, पौधा रहेगा हरा-भरा और घना
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Freepik, shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।