herzindagi
gardening tips

ज्यादा खाद यानी ज्यादा ग्रोथ, इस गलतफहमी में कहीं आप अपने पौधों की जड़ें तो नहीं जला रहे? जानें सही तरीका

जरूरत से ज्यादा खाद देना गार्डनिंग की भाषा में फर्टिलाइजर बर्न कहलाता है। आइए समझते हैं कि ज्यादा खाद आपके पौधों को कैसे नुकसान पहुंचाती है और खाद देने का सही तरीका क्या है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 18:15 IST

नए गार्डनर्स अक्सर एक बड़ी गलती करते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि जितना ज्यादा खाद डालेंगे, पौधा उतनी ही तेजी से बढ़ना शुरू हो जाएगा और उतने ही ज्यादा फूल-फल आने लग जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है हकीकत इसके बिल्कुल ही उलट है। बता दें कि इसमें कोई शक नहीं है कि पौधों को खाद देना दवा देने जैसा है, लेकिन अगर खुराक जरूरत से ज्यादा हो जाए, तो वह अमृत की बजाय जहर बन जाती है। ऐसे में इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जरूरत से ज्यादा खाद आपके पौधों को कैसे नुकसान पहुंचाती है और खाद देने का सही तरीका क्या है। पढ़ते हैं आगे...

ज्यादा खाद से होने वाले नुकसान

जब आप मिट्टी में बहुत ज्यादा खाद डालते हैं, तो मिट्टी में नमक की मात्रा बढ़ने लग जाती है। यह नमक जड़ों से नमी ले लेता है, जिससे पौधा पानी की कमी के कारण सूखने लगता है। ज्यादा खाद देने से पत्तियों के किनारे जलने लग जाते हैं और वे नीचे की तरफ मुड़ने लगती हैं। बता दें कि ज्यादा गर्मी और केमिकल के कारण कोमल जड़ें जल जाती हैं और गलने लगती हैं। ऊपर से देखने पर लगता है कि पौधा मर रहा है, भले ही मिट्टी में पोषक तत्वों की भरमार हो।

खाद देने का सही तरीका क्या है?

  • कभी भी सूखी मिट्टी में सीधे खाद न डालें। खाद देने से एक दिन पहले पौधों में पानी दें ताकि मिट्टी नम हो। सूखी मिट्टी में खाद डालने से जड़ें तुरंत जल सकती हैं।

gardenning tips

  • आप केमिकल फर्टिलाइजर की बजाय वर्मीकम्पोस्ट, गोबर की खाद या किचन वेस्ट कंपोस्ट का उपयोग करें। ये धीरे-धीरे पोषक तत्व छोड़ते हैं और पौधों को सेफ रखते हैं।
  • आप खाद को हमेशा गमले के किनारों की तरफ डालें। भूलकर भी इसे मुख्य तने के बिल्कुल पास न रखें, क्योंकि वहां की स्किन बेहद ही कोमल होती है और खाद के संपर्क में आने से गल सकती है।

इसे भी पढ़ें - सैलरी हाइक की बात करने से डरते हैं? इन 5 शब्दों का करें इस्तेमाल, बॉस भी नहीं कर पाएंगे मना

  • आप तेज धूप में कभी खाद न दें। खाद देने का सबसे अच्छा समय सुबह जल्दी या शाम को सूरज ढलने के बाद होता है।

gardenning tip

  • हमेशा पैकेट पर लिखे निर्देश से थोड़ी कम मात्रा ही इस्तेमाल करें। यदि पौधा स्वस्थ दिख रहा है, तो उसे बार-बार खाद देने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें -साइबर शिकायत के लिए कौन-से दस्तावेज हैं जरूरी? रिपोर्ट दर्ज करने से पहले तैयार रखें ये लिस्ट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।