herzindagi
salary hike

सैलरी हाइक की बात करने से डरते हैं? इन 5 शब्दों का करें इस्तेमाल, बॉस भी नहीं कर पाएंगे मना

अगली बार जब आप अपने अप्रेजल या हाइक के लिए जाएं, तो इन 5 शब्द और वाक्यों का उपयोग जरूर करें। इस लेख के माध्यम से जानते हैं इन शब्दों के बारे में...
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 17:52 IST

बॉस के केबिन में जाकर सैलरी हाइक की बात करना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होता। ज्यादातर लोग डर और झिझक की वजह से अपनी बात सही ढंग से नहीं कह पाते, लेकिन अगर आप सही वर्ड्स का इस्तेमाल करें, तो आप अपनी बात को डेटा और लॉजिक के साथ रख सकते हैं। ऐसे में इन शब्दों के बारे में पता होना जरूरी है। जी हां, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सैलरी हाइक के लिए कैसे बात करें। पढ़ते हैं आगे...

कैसे करें सैलरी की बात?

  • सैलरी बढ़ने की बात करते समय, मुझे पैसों की जरूरत है, कहने के बजाय यह कहें कि आपने पिछले एक साल में कंपनी को कितनी वैल्यू दी है। ऐसे में आप कहें कि पिछले साल मैंने जो प्रोजेक्ट्स संभाले, उससे कंपनी के रेवेन्यू में X प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मैं उस वैल्यू के आधार पर अपनी सैलरी डिस्कस करना चाहता हूं।

salary hike (2)

  • Market Standards शब्द बॉस को संकेत देता है कि आपने अपना होमवर्क किया है और आप जानते हैं कि आपकी स्किल्स की बाहर क्या कीमत है। ऐसे में आप कहें कि मेरा करंट रोल और जिम्मेदारियों के लिए मार्केट स्टैंडर्ड्स को देखते हुए, मेरा मानना है कि मेरी सैलरी रिवाइज होना चाहिए।
  • Impact शब्द भी आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में मेहनत गिनाने की बजाय अपने काम के प्रभाव पर बात करें। बता दें कि मैनेजमेंट को मेहनत से ज्यादा रिजल्ट पसंद आता है। ऐसे में आप कह सकते हैं कि मेरी टीम के साथ की गई योजना का सीधा इम्पैक्ट कंपनी के क्लाइंट रिटेंशन पर पड़ा है, जो हमारे लिए अच्छी बात है।

इसे भी पढ़ें - आधार कार्ड का लॉक और अनलॉक फीचर कैसे करता है काम? बैंक फ्रॉड और डेटा चोरी से बचने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

  • Long-term Commitment यानि बॉस को यह भरोसा दिलाना जरूरी होता है कि सैलरी बढ़ने के बाद आप और ज्यादा पावर के साथ कंपनी के साथ बने रहेंगे। ऐसे में आप कह सकती हैं कि मैं कंपनी के विजन को लेकर लॉन्ग-टर्म कमिटमेंट रखती हूं और फ्यूचर में और बड़ी जिम्मेदारियां लेने के लिए तैयार हूं।

salary hike (3)

  • Strategic Growth शब्द आपको एक कर्मचारी से लीडर के रूप में पेश करता है। ऐसे में आप अपने मैनेजर के सामने कह सकते हैं कि मैंने फ्यूचर के प्रोजेक्ट्स के लिए एक स्ट्रेटेजिक ग्रोथ प्लान तैयार किया है, और मैं चाहती हूं कि मेरा कंपनसेशन मेरे बढ़ते रोल के अनुरूप हो।

इसे भी पढ़ें -Tax Refund अटका है तो किससे करें शिकायत? आयकर विभाग के इन हेल्पलाइन नंबर्स और पोर्टल का करें इस्तेमाल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।