herzindagi
image

कंपनी सैलरी रोक रही है? जानें 7 तारीख तक वेतन न मिलने पर आप कहां कर सकते हैं शिकायत

आप चाहें प्राइवेट नौकरी करें या सरकारी नौकरी, आपके पास कई अधिकार होते हैं। इनमें से एक समय पर वेतन पाने का अधिकार भी है। अगर आपकी कंपनी आपकी सैलरी रोक रही है या समय पर वेतन नहीं दे रही है, तो आप कहां शिकायत कर सकती हैं, चलिए जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-25, 11:02 IST

खुश है जमाना, आज पहली तारीख है...किशोर कुमार का ये गाना आपने जरूर सुना होगा और अगर आप भी मेरी तरह नौकरीपेशा हैं, तो इस गाने से आप जरूर इत्तेफाक रखती होंगी, क्योंकि पहली तारीख को सैलरी आने का जो सुकून है और हर महीने उस पहली तारीख का जो इंतजार होता है, वो एक नौकरीपेशा इंसान ही समझ सकता है। आखिर पूरे महीने काम करने के बाद पहली तारीख को सैलरी जो मिलती है, लेकिन कई कंपनी में काम करने वाले अपने जान-पहचान वाले लोगों से मैंने ऐसा सुना है कि कई बार उन्हें सैलरी वक्त पर नहीं मिलती और कई बार तो दो महीने तक सैलरी ही नहीं मिलती है, शायद आपके भी किसी दोस्त या पहचान वाले के साथ ऐसा हुआ होगा। अगर आपको जानकारी नहीं है, तो आपको बता दूं आपकी सैलरी रोकने का अधिकार कंपनी के पास नहीं होता है। आप चाहें प्राइवेट नौकरी करें या सरकारी नौकरी, आपके पास कई अधिकार होते हैं। इनमें से एक समय पर वेतन पाने का अधिकार भी है। अगर आपकी कंपनी आपकी सैलरी रोक रही है या समय पर वेतन नहीं दे रही है, तो आप कहां शिकायत कर सकती हैं, चलिए जानते हैं।

कंपनी सैलरी न दे तो क्या करें?

salary rights of employee

  • हर नौकरीपेशा व्यक्ति के पास कुछ अधिकार होते हैं और अगर उसे वो अधिकार नहीं मिल रहे हैं, तो इसे लेकर वो शिकायत कर सकता है। इन्हीं में से एक समय पर वेतन मिलने का अधिकार भी है।
  • कई बार कुछ कंपनी किसी बहाने से सैलरी रोक लेती हैं या लेट देती हैं, तो आप इसके खिलाफ आवाज उठा सकती हैं। किसी भी कंपनी के लिए ये जरूरी है कि वो कर्मचारी को 7 तारीख तक सैलरी दे।
  • वेतन भुगतान अधिनियम 1936 के तहत, हर कर्मचारी को महीने की 7 तारीख तक सैलरी मिल जानी चाहिए। यूं तो आमतौर पर सभी कंपनियां अपने कर्मचारियों को इन तारीखों के बीच सैलरी दे देती हैं, लेकिन अगर आपको 7 तारीख तक वेतन न मिले, तो सबसे पहले आप HR से बात कर सकती हैं।
  • अगर वो सही जवाब न दें या आपको लगे कि वो बात को टाल रहे हैं, तो आप अपने जिले के लेबर कमिश्नर ऑफिस में जाकर शिकायत दर्ज कर सकती हैं। इसके अलावा आप ई-श्रम पोर्टल या राज्य के लेबर डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन अपनी कंप्लेंट दर्ज करवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Right to Disconnect Bill Kya Hai: ऑफिस टाइम के बाद भी वर्क ईमेल और कॉल्स नहीं छोड़ते हैं पीछा, तो आपकी मुश्किल आसान कर सकता है संसद में पेश हुआ राइट टू डिस्कनेक्ट बिल; जानें इसके बारे में

what to do if company is not giving salary

  • आप अपने मैनेजर को लिखित ईमेल भेजें, जो आपके साथ एक प्रूफ के तौर पर रहेगा। इसके अलावा मैनेजर से प्रोफेशनल तरीके से बात करें। अपनी सैलरी स्लिप, ऑफर लेटर और बैंक स्टेटमेंट की कॉपी भी रखें।
  • Payment of Wages Act के तहत कंपनी पर जुर्माना लगाया जा सकता है और बकाया वेतन तुरंत दिलाने का आदेश दिया जा सकता है। गंभीर मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें- क्या आप करती हैं प्राइवेट नौकरी? तो जानिए ये 7 जरूरी एम्प्लॉई राइट्स


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik,Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।