Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:39 AM IST
herzindagi
how to resign

जॉब छोड़ते समय सिर्फ रेजिग्नेशन लेटर काफी नहीं, जानें किन पेपर्स की पड़ती है जरूरत

नौकरी छोड़ते समय रेजिग्नेशन लेटर के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है। इनमें अनुभव प्रमाण पत्र, रिलीविंग लेटर, फुल एंड फाइनल स्टेटमेंट, फॉर्म 16 और सैलरी स्लिप शामिल हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-02-11, 15:18 IST

जब कोई व्यक्ति किसी कंपनी को छोड़ता है तो रेजिग्नेशन लेटर के अलावा और भी डॉक्यूमेंट होते हैं जिनकी जरूरत उसे नई कंपनी के लिए पड़ती है, लेकिन इन डॉक्यूमेंट के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते। यदि आप भी अपनी कंपनी में रिजाइन डालने वाले हैं तो इन डॉक्यूमेंट्स के बारे में जान लें। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रेजिग्नेशन लेटर के अलावा कौन से डॉक्यूमेंट हैं जो बेहद ही जरूरी हैं। पढ़ते हैं आगे...

एक्सपीरियंस लेटर

जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है यह एक अनुभव प्रमाण पत्र होता है जो आपके ऑफिस द्वारा दिया जाता है। यह आपके करियर में आपकी क्रेडिबिलिटी को बढ़ाता है और फ्यूचर में इसी के माध्यम से आपको पद में उन्नति भी मिलती है।

registration (2)

ऐसे हम कह सकते हैं कि यह आपकी स्किल का सबूत भी कहलाता है।

रिलीविंग लेटर

रिलीविंग लेटर इस बात का प्रमाण होता है कि आपने अपनी पिछले कंपनी की सभी जिम्मेदारी को पूरा कर लिया है और आप वहां से बिल्कुल ही मुफ्त हो चुके हैं और नई कंपनी को ज्वाइन करने के लिए आप पूरी तरीके से तैयार हैं।

फुल एंड फाइनल स्टेटमेंट

यह भी जरूरी मेल या डॉक्यूमेंट में से एक है। बता दें कि नौकरी छोड़ते समय कंपनी आपका अंतिम हिसाब करती है, जिसमें बची हुई छुट्टियां, बोनस, ग्रेच्युटी और अंतिम महीने के वेतन को शामिल किया जाता है। फिर एफ एंड एफ स्टेटमेंट की कॉपी आपके पास भेजी जाती है, जिसे आपको अपने पास संभाल के रखना होता है।

इसे भी पढ़ें - क्या आपको भी आया है PAN Card 2.0 अपडेट का मैसेज? एक छोटी सी गलती और बैंक अकाउंट हो जाएगा साफ

फार्म 16

टैक्स फाइल करने (ITR) के लिए यह सबसे जरूरी पेपर है। कंपनी आपको यह दस्तावेज साल के अंत में देती है, लेकिन नौकरी छोड़ते समय आप इसकी मांग कर सकते हैं। इसमें आपके वेतन से कटे हुए टीडीएस (TDS) का पूरा ब्यौरा होता है।

सैलरी स्लिप

इसे भी संभाल कर रखना चाहि।ए नई कंपनी में सैलेरी नेगोशिएशन में यह बेहद ही काम आती है। ऐसे में सैलरी स्लिप की मांग या तो एचआर से कर सकते हैं या बैंक से भी निकलवा सकते हैं।

registration (3)

नोट - अपनी कंपनी की ईमेल आईडी बंद होने से पहले सभी जरूरी कॉन्टेक्ट, महत्वपूर्ण ईमेल नियमों का बैकअप बना लें। इससे अलग अपने पीएफ का यूआई नंबर और पासबुक का विवरण सुरक्षित रखें ताकि ट्रांसफर में आसानी हो सके। 

इसे भी पढ़ें - लैपटॉप खरीदने के बाद कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलती? तुरंत अपडेट करें ये सेटिंग्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।