-1770704989916.webp)
जब किसी व्यक्ति की जॉब लगती है तो इस प्रोसेस में जब हमें ईमेल या लिफाफे मिलते हैं, तो अक्सर हम ऑफर लेटर, अपॉइंटमेंट लेटर और जॉइनिंग लेटर जैसे शब्दों के बीच उलझ जाते हैं। कई लोग इन तीनों को एक ही समझते हैं, लेकिन कॉर्पोरेट जगत और कानूनी नजरिए से इन तीनों के मतलब और काम बिल्कुल अलग हैं। ऐसेमें इन तीनों के अंतर के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऑफर लेटर, अपॉइंटमेंट लेटर और जॉइनिंग लेटर में अंतर है और इन तीनों का क्या काम है। पढ़ते हैं आगे...
जब आप इंटरव्यू पास कर लेते हैं, तो कंपनी आपको सबसे पहले ऑफर लेटर भेजती है। यह इस बात का संकेत है कि कंपनी आपको नौकरी पर रखना चाहती है।

बता दें कि ऑफर लेटर में पोस्ट का नाम (Job Title), सैलरी पैकेज (CTC) और जॉइनिंग डेट लिखी होती है। यह केवल एक प्रस्ताव है। यानि जब किसी व्यक्ति को इसे भेजते हैं तो ये आपके ऊपर होता है कि आप इसे स्वीकार भी करना है या नहीं। ऐसे में जब तक आप इस पर साइन नहीं करते तो कंपनी और आपके बीच कोई कानूनी बंधन नहीं होता।
इसे भी पढ़ें - PF Withdrawal Rules: नौकरी बदलते ही पीएफ निकालने की जल्दबाजी? रुकिए, वरना डूब जाएगा आपका बड़ा फायदा
एक बार जब आप ऑफर लेटर को हां कर लेते हैं, तो कंपनी आपके लिए अपॉइंटमेंट लेटर बनाती है। यह एक कानूनी डॉक्यूमेंट होता है जो ये बताता है कि आपको हायर कर लिया है। बता दें कि इसमें कंपनी की पॉलिसीज, नोटिस पीरियड, प्रोबेशन पीरियड, कंपनी की शर्तें और आपके कार्य व जिम्मेदारियां लिखी होती है। इस लेटर पर साइन करने का मतलब है कि अब आप कंपनी के नियमों और शर्तों को मानते हो और कानूनी रूप से बंध चुके हैं। यह आपके और एम्प्लॉयर के बीच के 'कॉन्ट्रैक्ट' जैसा होता है।
-1770712378446.jpg)
जिस दिन आप ऑफिस में अपना पहला कदम रखते हैं और काम शुरू करते हैं, उस दिन की प्रोसेस को ऑफिशियल बनाने के लिए जॉइनिंग लेटर का उपयोग किया जाता है। बता दें कि यह एक छोटी सी घोषणा होती है कि आपने इस तिथि और समय पर अपने पद को संभाल लिया है। यह लेटर आपके अटेंडेंस रिकॉर्ड और सैलरी कैलकुलेशन की शुरुआत के लिए बेहद जरूरी है। कई कंपनियां ऐसी भी होती हैं, जहां कर्मचारी खुद जॉइनिंग रिपोर्ट लिखकर मैनेजर को देता है।
इसे भी पढ़ें - EPF, PPF और NPS: इंवेस्ट करने से पहले जान लें आपके लिए क्या है ज्यादा सही?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।