Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:10 AM IST
herzindagi
when applying for jobs after 50

50 की उम्र के बाद भी मिलेगी शानदार जॉब, बस रेज्यूमे में इन 4 खूबियों को करें हाईलाइट

कॉर्पोरेट की दुनिया में 50 की उम्र के बाद भी नौकरी पाना असंभव सा लगता है, पर ऐसा नहीं है। यह लेख बताता है कि कैसे एक्सपीरियंस एम्पलाई अपने रेज्यूमे में लीडरशिप, स्किल्स और सॉफ्ट स्किल्स जैसी 4 खूबियों को हाईलाइट करके रिक्रूटर का ध्यान खींच सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-06, 13:31 IST

आज के तेजी से बदलते कॉर्पोरेट जगत में लोगों को लगता है कि 25 से 30 साल के युवाओं को ही प्रायोरिटी दी जाती है, लेकिन यह सच नहीं है। अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता और 50 की उम्र पार कर चुके प्रोफेशनल्स अपनी विजडम और मैच्योरिटी से किसी भी कंपनी की किस्मत बदल सकते हैं। ऐसे में यदि आप भी 50 की उम्र के बाद नई नौकरी तलाश रही हैं, तो अपने रेज्यूमे में थोड़े से बदलाव करके ये इच्छा पूरी की जा सकती है। ऐसे में इन बदलावों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रेज्यूमे में ऐसी कौन-सी 5 खूबियां हैं, जिन्हें हाईलाइट करके आप रिक्रूटर का ध्यान खींच सकती हैं। पढ़ते हैं आगे... 

लीडरशिप और मेंटरशिप का एक्सपीरियंस

इस उम्र में आपकी सबसे बड़ी ताकत आपकी लीडरशिप होती है। ऐसे में आप रेज्यूमे में यह साफ तौर पर लिखें कि आपने कैसे टीमों को संभाला है और चुनौतीपूर्ण समय में कंपनी को रास्ता दिखाया है। 

50+ job resume

आज की कंपनियां ऐसे लोगों को चाहती हैं जो नए युवाओं को मेंटर कर सकें। अपनी इस खूबी को मेंटरिंग और टीम बिल्डिंग सेक्शन के तहत लिखें।

एडेप्टेबिलिटी और लर्निंग एटीट्यूड

अक्सर लोगों का मानना है कि 50+ के लोग नई तकनीक को अपनाने में हिचकिचाते हैं। ऐसे में इस सोच को अपने रेज्यूमे से तोड़ें। आपने हाल ही में जो भी नए सॉफ्टवेयर, डिजिटल टूल्स या ऑनलाइन कोर्स सीखे हैं, उन्हें अपने रेज्यूमे में जरूर शामिल करें। इससे यह पता लगेगा कि आपके पास न केवल एक्पीरियंस है, बल्कि आधुनिक वर्क कल्चर के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार भी हैं।

इसे भी पढ़ें -LinkedIn के ऐसे सीक्रेट हैक्स, जिन्हें जानने के बाद आसानी से मिल सकती है नौकरियों की लिस्टिंग

क्राइसिस मैनेजमेंट

बता दें कि एक युवा के पास डिग्री हो सकती है, लेकिन आपके पास अनुभव है। ऐसे में आपने न केवल दशकों के करियर में मंदी को देखा होगा बल्कि घाटे के बदलावों को करीब से देखा और सुलझाया होगा। अपने रेज्यूमे में प्रॉब्लम सॉल्वर के तौर पर अपनी पहचान बनाएं। किसी ऐसी घटना का उदाहरण दें, जहां, आपने अपनी सूझबूझ से कंपनी को बड़े नुकसान से बचाया हो।

50+ job resume (3)

सॉफ्ट स्किल्स और इमोशनल इंटेलिजेंस

आजकल टेक्नोलॉजी स्किल से ज्यादा इमोशनल इंटेलिजेंस (EQ) को महत्व दिया जा रहा है। ऐसे में कम्युनिकेशन स्किल की कला, विवादों को सुलझाना और धैर्य रखना ऐसी खूबियां हैं जो उम्र के साथ आती हैं। इन स्किल्स को अपने रेज्यूमे के में शामिल करें।

इसे भी पढ़ें -1 पन्ने का रेज्यूमे या 5 पन्ने का CV? जानिए कब, कहां और कौन सा फॉर्मेट इस्तेमाल करना है सही

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।