herzindagi
CV and Resume

1 पन्ने का रेज्यूमे या 5 पन्ने का CV? जानिए कब, कहां और कौन सा फॉर्मेट इस्तेमाल करना है सही

अगर आप नौकरी के लिए अप्लाई करने वाली हैं तो आपको पहले यह पता होना चाहिए कि आपको रेज्यूमे भेजना है या सीवी, इस लेख के माध्यम से जानते हैं, इसके बारे में...
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 15:11 IST

नौकरी के लिए आवेदन करते समय सबसे पहले हमें रेज्यूमे या सीवी भेजा जाता है, लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि उन्हें रेज्यूमे या सीवी दोनों में अंतर ही नहीं पता होता। कुछ लोग इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं। बता दें कि इनका इस्तेमाल करने का तरीका बेहद ही अलग होता है। अगर गलत दस्तावेज भेजा जाए तो इसके कारण हो सकता है कि आपका चुनाव उस कंपनी में ना हो। ऐसे में समझते हैं कि रेज्यूमे और सीवी में क्या अंतर है और दोनों का इस्तेमाल कब और कैसे होता है। आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इस्तेमाल कब, कहां कैसे होता है। पढ़ते हैं आगे...

रेज्यूमे और सीवी दोनों में क्या अंतर है?

बता दें कि रेज्यूमे छोटा और कम शब्दों का होता है जो आमतौर पर एक से दो पन्नों का होता है। इसका इस्तेमाल प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में या कॉरपोरेट ऑफिस में किया जाता है। 

resume

 इसमें हालिया नौकरी का अनुभव, आपकी स्किल्स, आपकी समरी आदि सब होती है। वहीं, इसके अंदर, जिस जॉब के लिए आप अप्लाई कर रही हैं, उससे जुड़ी बातें भी लिखी जाती हैं। यह मार्केटिंग, सेल्स टैग या किसी भी एंट्री लेवल पोजीशन के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तब भेजा जाता है।

सीवी कैसे है अलग?

जबकि, सीवी इससे बेहद अलग होता है। यह 4 से 5 पेज या उससे ज्यादा पेजों का हो सकता है। यह टीचर, रिसर्च फील्ड, पीएचडी के लिए आवेदन करने वाले या मेडिकल प्रोफेशन के लिए होता है। इसमें आपकी पूरी जिंदगी की एजुकेशन, प्रोफेशनल आदि लिखा होता है। इसमें रिसर्च, पेपर पब्लिकेशन, अवार्ड, प्रेजेंटेशन, आपकी हिस्ट्री आती है।

इसे भी पढ़ें - आधार कार्ड का लॉक और अनलॉक फीचर कैसे करता है काम? बैंक फ्रॉड और डेटा चोरी से बचने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

 अगर आपने कोई अवॉर्ड प्राप्त किया है तो इसमें बिना कुछ हटाए एड किया जाता है। इसमें नई उपलब्ध जोड़ी जाती हैं। ये आपकी एक्सपर्टीज को गहराई से दिखाता है। यह यूनिवर्सिटी में, प्रोफेसर्स, साइंटिस्ट का पद आदि के लिए भेजा जाता है। अगर आपके जॉब डिस्क्रिप्शन में नहीं लिखा है कि क्या भेजना है और आप किसी प्राइवेट कंपनी में आवेदन कर रही हैं तो आप रेज्यूमे भेजें। 

cv

हर प्रोफाइल को देखने का समय एचआर के पास नहीं होता। आप प्रोफाइल को अच्छे से देखें और अपना रेज्यूमे एचआर को भेजें। इससे संक्षिप्त जानकारी एचआर के पास पहुंच जाती है।

इसे भी पढ़ें -Tax Refund अटका है तो किससे करें शिकायत? आयकर विभाग के इन हेल्पलाइन नंबर्स और पोर्टल का करें इस्तेमाल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।