Wed Apr 8, 2026 | Updated 04:17 AM IST HZ Awards 2026
rbi

RBI Assistant Vacancy 2026: ग्रेजुएशन पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जान लें सैलरी और सुविधा

यदि आप आरबीआई में जॉब करना चाहते हैं और एक सरकारी पद पाना चाहते हैं तो यह सुनहरा मौका आपके लिए है। आरबीआई में 650 पदों पर नौकरी निकली है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Editorial
Updated:- 2026-02-16, 17:01 IST

जो लोग सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं उन लोगों के लिए बेहद ही सुनहरा मौका सामने आया है। बता दें, आरबीआई नौकरी के लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। आरबीआई ने 650 पदों पर भारतीयों के लिए नोटिफिकेशन निकाली है। ऐसे में यदि आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो 16 फरवरी यानी आज से प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि आप कब तक आवेदन कर सकते हैं और इसकी पूरी डिटेल्स क्या है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आरबीआई के नोटिफिकेशन में आपके लिए क्या-क्या जरूरी जानकारी दी गई है। पढ़ते हैं आगे...

महत्वपूर्ण तिथियां

बता दें कि ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गई है। वहीं फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 मार्च है यानी अभी आपके पास काफी समय है, लेकिन हम आपको सुझाव देते हैं कि बिना देरी के आवेदन करें।

1 - 2026-02-16T170057.850

यदि फॉर्म में कोई गलती हो जाती है और आप उसके लिए करेक्शन करना चाहते हैं तो उसकी तिथि भी जल्दी घोषित की जाएगी। वहीं प्रिलिमनरी एग्जाम की संभावित तिथि 11 अप्रैल निर्धारित की गई है। जबकि, मेंस एग्जाम 7 जून को हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - जॉब छोड़ते समय सिर्फ रेजिग्नेशन लेटर काफी नहीं, जानें किन पेपर्स की पड़ती है जरूरत

कितनी होनी चाहिए एजुकेशन?

जिन लोगों ने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की है। वे इसका हिस्सा बन सकते हैं। इन लोगों के पास कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए। साथ ही इनकी कम से कम आयु 18 वर्ष या उससे ज्यादा होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लिंक पर क्लिक करें। फिर वहां पर आपको क्लिक हियर फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा। वहां, पर आपको डिटेल भरनी है और रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है। फिर हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करना है। निर्धारित फीस जमा करनी है। एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास ही रखना है।

नोट - बता दे प्रिंट करने की लास्ट डेट 23 मार्च निर्धारित की गई है। वहीं, अगर फीस की बात करें तो ओबीसी, जनरल आदि के लिए 450 रुपए शुल्क है जबकि एससी एसटी और पीएच वर्ग के लिए ₹50 निर्धारित किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें - FASTag Scam Alert: फास्टैग अपडेट के बहाने आ रहे हैं फर्जी लिंक, जानें वेबसाइट और असली ऐप की पहचान

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।