
UPPCB Recruitment 2026: यूपीपीसीबी भर्ती 2026 के तहत 26 सहायक पर्यावरण इंजीनियर और 14 सहायक वैज्ञानिक अधिकारी पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों के लिए उम्मीदवार को 400 अंकों की सीबीटी और 70 अंकों का इंटरव्यू देना होगा। इस भर्ती के तहत सहायक पर्यावरण अभियंता और सहायक वैज्ञानिक अधिकारी के पदों पर 40 रिक्तियां पर नियुक्ति होगी। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तिथि 28 मार्च, 2026 है। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, नीचे पढ़ें वैकेंसी से जुड़ी जरुरी डिटेल्स।

यूपीपीसीबी ने 2026 में दो अलग-अलग पदों के लिए कुल 40 पदों पर आवेदन जारी किया गया है। ये वैकेंसी पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक्सपीरियंस रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए है।
इसे भी पढ़ें- UPSC CAPF AC 2026: महिलाओं के लिए खाकी पहनने का सुनहरा मौका, 300 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू; ऐसे करें अप्लाई

उम्मीदवार यूपीपीसीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन लिंक प्राप्त कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद आवेदक फीस जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 28 मार्च, 2026 है।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निर्धारित आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता को उम्मीदवारों को पूरा करना होगा। यूपीपीसीबी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आप सभी शर्तों को पूरा करते हैं।

यूपीपीसीबी भर्ती 2026 के अंतर्गत प्रत्येक पद के लिए विशिष्ट शैक्षणिक योग्यताएं आवश्यक हैं। आवेदकों के पास अपने चयनित पद के लिए पात्र होने हेतु आवश्यक डिग्री या अनुभव होना चाहिए।
असिस्टेंट इंवॉयरमेंटल इंजीनियर के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास केमिकल इंजीनियरिंग, केमिकल टेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, पर्यावरण इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री या एएमआईई योग्यता होनी चाहिए।
असिस्टेंट साइंसिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास रसायन विज्ञान, जूलॉजी, बॉटनी या बायो केमेस्ट्री में डॉक्टरेट की डिग्री और कम से कम तीन वर्ष का एक्सपीरियंस होना आवश्यक है। ऑप्शनल रूप से, पर्यावरण, प्रदूषण नियंत्रण या सार्वजनिक स्वास्थ्य में पांच वर्ष के अनुभव के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
यूपीपीसीबी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए सामान्य आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट सरकारी मानदंडों के अनुसार होगी।
इसे भी पढ़ें- UP Police समेत कई भर्ती परीक्षाओं के नियम में किया गया बदलाव, सेंटर पर जानें से पहले महिलाएं जान लें जरूरी बातें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।