Sat Feb 28, 2026 | Updated 05:40 AM IST
herzindagi
RRB ALP eligibility criteria 2026

RRB ALP Vacancy 2026: असिस्टेंट लोको पायलट के 11 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें आवेदन से जुड़ी जरूरी डिटेल्स

RRB ALP Eligibility Criteria 2026: वे उम्मीदवार जो रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने साल 2026 के लिए वेतन स्तर-2 में सहायक लोको पायलट (एएलपी) के 11,127 पदों पर आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। नीचे जानें आवेदन से जुड़ी जरूरी डिटेल्स।
Editorial
Updated:- 2026-02-25, 15:43 IST

RRB ALP Recruitment 2026: अगर आप रेलवे में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने साल 2026 में सहायक लोको पायलट के 11127 पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती साल 2026-27 के लिए 17 रेलवे जोन में रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। जारी किए गए विभिन्न रेलवे जोन में सबसे ज्यादा पद ईस्ट कोस्ट रेलवे 1625, साउथ ईस्टर्न रेलवे में 1,531 और सेंट्रल रेलवे में 1400 निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे लेख में जानें पात्रता मानदंड, तिथियां, आवेदन प्रक्रिया और सेलेक्शन प्रोसेस से जुड़ी जरूरी डिटेल्स।

आरआरबी एएलपी 2026 पदों पर आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

Railway recruitment 2026

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या एसएसएलसी उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उन्हें एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (डीजल), टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक या इसी तरह के संबंधित ट्रेडों में आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए।

आरआरबी एएलपी 2026 पदों पर आवेदन के लिए आयु सीमा

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांग व्यक्ति के लिए नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आरआरबी एएलपी सेलेक्शन प्रोसेस 2026

rrb alp vacancy details

आरआरबी एएलपी चयन प्रक्रिया 2026 में सहायक लोको पायलट पद के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने हेतु कई चरण शामिल हैं।

  • सीबीटी 1 (प्रारंभिक परीक्षा)
  • सीबीटी 2 (मुख्य परीक्षा)
  • सीबीएटी (कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

इसे भी पढ़ें- UPSC CAPF AC 2026: महिलाओं के लिए खाकी पहनने का सुनहरा मौका, 300 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू; ऐसे करें अप्लाई


आरआरबी एएलपी 2026 के कितन पदों पर निकली भर्ती?

क्षेत्रीय रेलवे रिक्तियों (Zone Wise Vacancy) पोस्ट संख्या (Vacancy Number)
सेंट्रल रेलवे 1400
ईस्ट सेंट्रल रेलवे 700
ईस्ट कोस्ट रेलवे 1625
पूर्वी रेलवे 608
उत्तर मध्य रेलवे 457
उत्तर पूर्वी रेलवे 105
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे 1276
उत्तरी रेलवे 740
उत्तर पश्चिमी रेलवे 600
दक्षिण मध्य रेलवे 674
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 200
दक्षिण पूर्वी रेलवे 1531
दक्षिणी रेलवे 250
दक्षिण पश्चिमी रेलवे 200
पश्चिम मध्य रेलवे 541
पश्चिमी रेलवे 214
चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स 06
कुल रिक्तियां 11,127

आरआरबी एएलपी 2026 पदों पर आवेदन कैसे करें?

RRB ALP eligibility criteria 2026

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद Applyटैब पर क्लिक करें और Create an Account चुनें।
  • फिर अपनी बेसिक जानकारी नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अपने क्रेडेंशियल्स रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • इसके बाद Online Application पर क्लिक करें और अपनी शैक्षणिक योग्यता, ट्रेड और अन्य विवरण भरें।
  • अब अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और SC/ST सर्टिफिकेट (लागू होने पर) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • इसके बाद नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आखिरी में फॉर्म को चेक करें और Submit बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

इसे भी पढ़ें- Bihar Police Exam Date Calender 2026: सीएसबीसी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, यहां देखें कब कौन सी होगी परीक्षा?

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Shutterstock And Official Website

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।