
CSBC Bihar Annual Examination Calendar 2026: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर सीएसबीसी बिहार वार्षिक परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है।। इस कैलेंडर में बिहार पुलिस, परिवहन विभाग, वन विभाग और कारागार विभाग जैसे प्रमुख विभागों में 11 विभिन्न पदों की भर्ती से जुड़ी जानकारी शामिल है। ऑफिशियल कैलेंडर में खाली पदों की कुल संख्या, लिखित परीक्षा के संभावित महीने, क रिजल्ट आने की डेट और फीजिकल टेस्ट रिलीज होने की लास्ट डेट दी गई हैं। वे उम्मीदवार जो बिहार पुलिस और संबंधित विभाग की परीक्षा में बैठने वाले हैं नीचे जानें भर्ती प्रक्रिया की महत्वपूर्ण डेट्स।

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, कांस्टेबल (19,838 रिक्तियां) की लिखित परीक्षा 26 सितंबर, 2025 को होगी और रिजल्ट जून 2026 में आने की उम्मीद है।
ड्राइवर कांस्टेबल (4,361 रिक्तियां) की परीक्षा 30 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसके बाद पीईटी और ड्राइविंग टेस्ट होंगे और रिजल्ट सितंबर और अक्टूबर 2026 के बीच आने की संभावना है।
वहीं, मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल, 108 रिक्तियां की लिखित परीक्षा जून 2026 में निर्धारित है और रिजल्ट दिसंबर 2026 में आने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें- OPSC OCS Recruitment 2026 Last Date: सिविल सेवा के 465 पदों पर निकली भर्ती, 21 साल की महिलाएं हैं योग्य; पढ़ें डिटेल्स
मद्य निषेध कांस्टेबल पदों की कुल 1,685 पदों की लिखित परीक्षा जून 2026 को और रिजल्ट सितंबर, 2026 को आएगा। फाइनल रिजल्ट दिसबंर, 2026 को आएगा।
कक्षपाल के 2,417 पदों पर लिखित परीक्षा जून और रिजल्ट दिसंबर में आने की संभावना है।

केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर सीएसबीसी बिहार परीक्षा कैलेंडर 2026 पीडीएफ जारी कर दिया है। वे उम्मीदवार जो इस पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं, वह नीचे बताए गए तरीके को फॉलो कर सकते हैं। इस पीडीएफ में बिहार पुलिस और अन्य विभागों में होने वाली विभिन्न कांस्टेबल स्तर की भर्तियों के लिए पदवार परीक्षा का संभावित कार्यक्रम दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- UPSC CAPF AC 2026: महिलाओं के लिए खाकी पहनने का सुनहरा मौका, 300 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू; ऐसे करें अप्लाई
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- cbsc official website
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।