
Haryana Police Constable Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस डिपार्टमेंट ने 5500 पदों के लिए HSSC हरियाणा पुलिस कांस्टेबल नई भर्ती 2026 के लिए नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि हरियाणा पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 11 जनवरी 2026 से शुरू होगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार HSSC हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए 26 जनवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती पुरुष, महिला और सरकारी रेलवे पुलिस कांस्टेबलों के लिए खुली है। अगर आप भी कांस्टेबल पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पद पात्रता, शुल्क, अंतिम तिथि, ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी जरूरी डिटेल्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के कुल 5500 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसमें 4500 पुरुष कांस्टेबल, 600 महिला कांस्टेबल और 400 जीआरपी कांस्टेबल के पद शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें- UP Lekhpal Bharti 2025: यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, महिलाओं के लिए 15 हजार पद आरक्षित; यहां जानें जरूरी डिटेल्स
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पद पर आवेदन के लिए आवेदक का 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही एचएसएससी सीईटी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 11 जनवरी, 2026 से ओपन कर दी जाएगी। इसके साथ ही आवेदक 11 जनवरी से आवेदन भी कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2026 है।

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क जीरो है। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला के लिए आवेदन शुल्क नि शुल्क है।
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 1 घंटे 30 मिनट की होगी। बता दें कि इसमें किसी प्रकार की माइनस मार्किंग नहीं होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर ज्ञान, हरियाणा सामान्य ज्ञान और एनसीसी के बारे में प्रश्न पूछे जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- 12वीं पास करने के बाद बैंक में कैसे नौकरी पा सकते हैं? जानें कोर्स, योग्यता और परसेंटेज
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।