
Rajasthan LDC 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से क्लर्क जूनियर-II और जूनियर असिस्टेंट के 10644 पदों के लिए भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। RSSB राजस्थान LDC ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2026 प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 15 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आप LDC भर्ती 2026 में पदों पर आवेदन करने वाले के इच्छुक हैं, तो नीचे लेख में भर्ती से जुड़ी डिटेल्स जैसे योग्यता, रजिस्ट्रेशन शुल्क, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया के बारे में पढ़ें।

वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे 13 फरवरी तक फॉर्म भर सकते हैं। अगर फॉर्म में किसी प्रकरा की आवेदन के दौरान गलती हो गई है, तो वे 16 फरवरी तक करेक्शन कर सकते हैं।
अगर आप राजस्थान LDC 2026 पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए योग्य होना बहुत जरूरी है। आरएसएसबी राजस्थान एलडीसी पदों के लिए उम्मीदवार के पास भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण/ RSSB CET (12वीं स्तर) उत्तीर्ण, साथ ही कंप्यूटर कोर्स जैसे O/A/B/C स्तर, DOEACC/NIELIT, COPA/DPCS, RSCIT या समकक्ष योग्यता प्राप्त हो । देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की नॉलेज होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- City Magistrate बनने की क्या होती है योग्यता? कौन सी परीक्षा करनी होती पास, यहां जानें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आरएसएसबी राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 के लिए 15 जनवरी 2026 से rsmssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर राजस्थान आरएसएसबी क्लर्क जूनियर-II / जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 शुरू कर दी है। परीक्षा शुल्क का भुगतान कैंडिडेट्स क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से ऑफलाइन कर सकते हैं। अगर आप इन पदों पर आवेदन कर रहे हैं, तो नीचे देखें आवेदन शुल्क -
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। इससे ज्यादा उम्र के लोग आवेदन के योग्य नहीं माने जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- NEET UG 2026 Registration Date: नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन, NTA ने जारी की नोटिस; जानें इससे जुड़ी डिटेल्स
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- official website
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।