herzindagi
image

NEET UG 2026 Registration Date: नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन, NTA ने जारी की नोटिस; जानें इससे जुड़ी डिटेल्स

NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नीचे पढ़ें आवेदन की तारीख, NTA के नए नियम, फोटो और सिग्नेचर से जुड़ी जरूरी डिटेल्स
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 13:56 IST

NTA NEET 2026 Registartion Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने 8 फरवरी, 2026 को NEET UG 2026 पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर ऑफिशियल नोटिस जारी कर दी है। वे उम्मीदवार जो मेडिकल परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एनटीए ने रजिस्ट्रेशन निर्देश को लेकर कुछ बदलाव किए हैं, जिसमे आधार-आधारित ईकेवाईसी और परीक्षा सुरक्षा बढ़ाने के लिए लाइव फोटोग्राफ कैप्चर सिस्टम शामिल है। आज के इस लेख में हम आपको NEET UG 2026 के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, NTA के नए नियम, आधार-आधारित eKYC, लाइव फोटो कैप्चर रूल्स, आवश्यक दस्तावेज, फोटो, सिग्नेचर  साइज और NEET 2026 पात्रता के बारे में बताने जा रहे हैं।

एनटीए नीट 2026 रजिस्ट्रेशन को लेकर जरूरी तारीख

nta ug 2026 registartion date and time

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 का आधिकारिक प्रोग्राम की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें आवेदन की तारीखें, परीक्षा का समय और रिजल्ट जारी होने की जानकारी है।

  • रजिट्रेशन शुरू होने की तारीख- 8 फरवरी, 2026
  • आवेदन करने की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 (रात 9:00 बजे तक)
  • पेमेंट जमा करने की तारीख 8 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)
  • फॉर्म करेक्शन करने की डेट- 10 मार्च 2026 से 12 मार्च 2026 तक
  • NEET UG 2026 एग्जाम डेट- 3 मई, 2026
  • परीक्षा की अवधि 180 मिनट (3 घंटे)
  • परीक्षा का समय- दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (भारतीय समयानुसार)
  • एग्जाम मोड- कलम और कागज (ऑफलाइन)
  • रिजल्ट जारी होने की तारीख- जून 2026

इसे भी पढ़ें- Pariksha pe Charcha 2026: कब, कहां और कैसे देखें पीएम मोदी का लाइव शो? यहां जानें परीक्षा पे चर्चा की तारीख और समय

नीट यूजी 2026 के लिए योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी को मुख्य विषयों के रूप में लेकर कक्षा 10+2 (या समकक्ष) उत्तीर्ण होना चाहिए ।

कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं।

न्यूनतम आवश्यक अंक (पीसीबी में कुल मिलाकर)

सामान्य / ईडब्ल्यूएस के कैंडिडेट्स के 50%, ओबीसी / एससी / एसटी उम्मीदवार के 40 प्रतिशत और दिव्यांगजन (सामान्य) कैटेगरी के छात्र के 45% अंक होने चाहिए।

आयु सीमा

प्रवेश के समय उम्मीदवारों की आयु 17 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए या वे 31 दिसंबर, 2026 को या उससे पहले यह आयु पूरी कर लेंगे ।

NEET UG 2026 पंजीकरण के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

NEET UG 2026 eligibility criteria

  • पासपोर्ट साइज फोटो (हाल की)
  • पोस्टकार्ड आकार की तस्वीर
  • साइन
  • बाएं और दाएं हाथ की उंगलियों और अंगूठे के निशान
  • कक्षा 10 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट
  • कक्षा 12 की मार्कशीट
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अप्रत्यक्ष श्रेणी)
  • पीडब्ल्यूबीडी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • नागरिकता प्रमाण पत्र (एनआरआई/ओसीआई/विदेशी नागरिकों के लिए)
  • निवास प्रमाण पत्र (वर्तमान और स्थायी)
  • पहचान पत्र

NEET UG 2026 आवेदन के लिए NTA के नए नियम क्या हैं?

nta ug 2026 registartion qualification

  • आवेदन शुरू करने से पहले, यह चेक कर लें कि आपका आधार से एड नंबर एक्टिव है और ओटीपी आ रहा है या नहीं।
  • पहले फॉर्म में केवल स्कैन की गई तस्वीर अपलोड करनी होती थी, लेकिन अब लाइव फोटो को आपके आधार कार्ड की फोटो से चेक किया जाएगा।
  • यदि लाइव फोटो आधार फोटो से मेल नहीं खाती है, तो आपको प्रक्रिया के दौरान एक वैध सहायक प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
  • फोटो में चेहरे का 80 प्रतिशत हिस्सा दिखाई दे। पृष्ठभूमि हल्के रंग की होनी चाहिए।
  • फोटो में  टोपी, चश्मा या गॉगल्स न पहनें।

NEET परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन के लिए neet.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर NEET UG 2026 पंजीकरण लिंक  पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नया पंजीकरण बटन पर क्लिक करें।
  • अब यहां अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल पता भरें। सबमिट पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए अपने मोबाइल/ईमेल पर भेजा गया ओटीपी डालें।
  • अब लॉगिन करने के लिए सिस्टम द्वारा जनरेट किया गया एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड इस्तेमाल करें।
  • फॉर्म में मांगी गई अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और परीक्षा केंद्र संबंधी प्राथमिकता की जानकारी भरें।
  • ऊपर दिए गए आकार के अनुसार लाइव फोटो, स्कैन किया गया साइन, अंगूठे के निशान और सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।  
  • भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।

इसे भी पढ़ें- Railway Group D Vacancy 2026: रेलवे ग्रुप डी में 21,997 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवार होंगे योग्य; पढ़ें डिटेल्स

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- freepik, official website screenshot


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट क्या है?
नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 8 मार्च है।
नीट यूजी 2026 आवेदन के लिए तय आयु सीमा क्या है?
नीट यूजी 2026 आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 17 वर्ष पूरी होनी चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।