Sun Mar 22, 2026 | Updated 12:33 AM IST HZ Awards 2026
pariksha pe charcha 2026

Pariksha pe Charcha 2026: कब, कहां और कैसे देखें पीएम मोदी का लाइव शो? यहां जानें परीक्षा पे चर्चा की तारीख और समय

परीक्षा पे चर्चा 2026 फरवरी के पहले हफ्ते में दिल्ली में आयोजित होगी। पीएम मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा के तनाव, तैयारी व लक्ष्य पर बात करेंगे। इसे टीवी, रेडियो, ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर लाइव देखा जा सकता है।।
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 11:21 IST

Pariksha Pe Charcha: बोर्ड परीक्षा आने ही वाली हैं। ऐसे में छात्रों में तनाव और पेरेंट्स व टीचर्स की चिंताएं बढ़ती ही जा रही हैं। इन लोगों की चिंता और तनाव को दूर करने के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 दोबारा से आ रहा है। इसके दौरान पीएम मोदी देश भर के छात्रों से जुड़ेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर परीक्षा पे चर्चा कब और कहां होगी और इस बार क्या खास होगा। अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि परीक्षा पे चर्चा कब, कहां और कैसे होगी। पढ़ते हैं आगे...

कब होगी परीक्षा पे चर्चा?

इसका नौवां संस्करण फरवरी 2026 के पहले हफ्ते में आयोजित होगा। यह दिल्ली में प्रसारित होने वाली है। इसके दौरान छात्र शिक्षक और अभिभावक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न केवल बातचीत कर सकते हैं, बल्कि सवाल भी पूछ सकते हैं।

pariksha pr charcha (2)

परीक्षा पे चर्चा पर ज्यादातर बोर्ड से जुड़े सवाल, तनाव, मोटिवेशन, लक्ष्य, तैयारी आदि मुद्दे जुड़े होते हैं।

कैसे देखें परीक्षा पे चर्चा?

बता दें कि जो इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनेंगे, वह लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से इसे देख सकते हैं। कुछ लोग टीवी पर डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया और अन्य निजी चैनलों के माध्यम से इसे देख पाएंगे। वहीं, जो लोग रेडियो के माध्यम से सुनना चाहते हैं वे ऑल इंडिया रेडियो पर इसे सुन सकते हैं। ऑनलाइन सुनने के लिए आप शिक्षा मंत्रालय, दूरदर्शन, पीएमओ या माय गवर्नमेंट वेबसाइट पर जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - इंस्टाग्राम पर नहीं दिख रहा विराट कोहली का अकाउंट, करोड़ों फैंस परेशान; क्या अनुष्का के लिए लिया है ये फैसला?

वहीं, जो लोग सोशल मीडिया से जुड़ना चाहते हैं वे एमओई का यूट्यूब चैनल, फेसबुक लाइव और Swayam Prabha चैनल के माध्यम से जुड़ सकते हैं। इससे जुड़े खास निर्देश क्या हैं। बता दें कि स्कूलों से बोला गया है कि कक्षा 6 और उसके ऊपर के छात्रों के लिए लाइव स्क्रीनिंग तय होनी चाहिए। साथ ही छात्रों को उसके बारे में पता होना चाहिए।

pariksha pr charcha (3)

इस बार परीक्षा पर चर्चा नई रूप के साथ पेश होगी। बता दें कि इस कार्यक्रम के लिए करीब 4.5 करोड लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, जबकि 2.26 करोड़ से ज्यादा लोग अलग-अलग गतिविधियों में शामिल होंगे। शिक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जानकारी दी है कि जब छात्रों की बात सुनी जाएगी तो उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह परीक्षा को अपने जीवन का सामान्य हिस्सा भी बनाएंगे। 

इसे भी पढ़ें - 28 से 1 फरवरी तक का सफर, आखिर क्यों बदली गई बजट पेश करने की तारीख? जानें इसके पीछे का बड़ा कारण

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।