herzindagi
image

इंस्टाग्राम पर नहीं दिख रहा विराट कोहली का अकाउंट, करोड़ों फैंस परेशान; क्या अनुष्का के लिए लिया है ये फैसला?

विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया है, जिससे उनके करोड़ों फैंस परेशान हैं। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह तकनीकी खराबी है या उन्होंने अनुष्का शर्मा और परिवार के साथ समय बिताने के लिए डिजिटल दुनिया से दूरी बनाई है। हालांकि, कोहली या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। फैंस अनुष्का के अकाउंट पर विराट की खैरियत पूछ रहे हैं, जबकि वह अभी भी एक्स (ट्विटर) पर मौजूद हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-30, 12:13 IST

Virat Kohli Instagram Account: विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक से दिखाना बंद हो गया है। ऐसे में लोग ये अनुमान जाता रहे हैं कि वह डिजिटल दुनिया से दूरी बना रहे हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय अनुष्का को दे रहे हैं। हालांकि, इस खबर से फैंस सबसे ज्यादा परेशान हैं। ये भी अनुमान जताया जा रहा है कि या तो इसके पीछे कोई तकनीकी खराबी हो सकती है या कोहली ने जानकर अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। अभी कोहली या उनकी टीम की तरफ से कोई ऑफिशियल सूचना नहीं मिली है। बता दें कि सोशल मीडिया पर कॉमेंट्स की बौछार आ गई है। विराट कोहली फैन पेज पर लोग कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। कुछ का कहना है कि विराट कोहली ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का सोचा है तो कुछ का मानना है कि वह अभी अपना पूरा फोकस अपने परिवार पर देना चाहते हैं। इसके पीछे क्या सच्चाई है, ये किसी को नहीं पता। बता दें, विराट और अनुष्का की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। ऐसे में इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि विराट और अनुष्का की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई। पढ़ते हैं आगे...

पर्सनल लाइफ को लेकर सेंसिटिव

बता दें, विराट कोहली हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सेंसिटिव रहे हैं। वह हमेशा अपने परिवार को प्राथमिकता देते हैं। हाल ही में उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि वह रिसेट होना चाहते हैं। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वे अनुष्का शर्मा और अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना रहे हैं।

virat kohli instagram account

बता दें कि यह जोड़ा हमेशा से दुनिया की चकाचौंद से दूर रहना पसंद करता है। अनुष्का शर्मा भी अपने बच्चों के साथ एक क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। वहीं, विराट कोहली भी अपने परिवार को अपना ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें - 28 से 1 फरवरी तक का सफर, आखिर क्यों बदली गई बजट पेश करने की तारीख? जानें इसके पीछे का बड़ा कारण

कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी?

उनकी प्रेम कहानी की बात की जाए तो 2013 में एक शैंपू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान इन दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। इन दोनों ने बताया कि अनुष्का को देखकर वह इतने ज्यादा नर्वस थे कि उन्होंने मजाक उड़ाते हुए उनकी हाइट पर कमेंट किया। उस एक विज्ञापन ने दो अलग-अलग दुनिया के सितारों को एक कर दिया।

जीवन में आए काफी उतार चढ़ाव

इन दोनों का रिश्ता आसान नहीं था। बता दें कि कई बार ब्रेकअप की खबरें भी सामने आईं। जब मैच में विराट का खराब प्रदर्शन होता तो इसके लिए अनुष्का को भी काफी ट्रोल किया जाता था, लेकिन विराट चट्टान की तरह अनुष्का के लिए खड़े रहे और उनका साथ कभी नहीं छोड़ा। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह कदम विराट ने अनुष्का के लिए उठाया है।

अनुष्का का अकाउंट कर रहे हैं चेक

जैसे ही विराट का अकाउंट दिखना बंद हो गया, लोगों ने तुरंत अनुष्का शर्मा के सोशल अकाउंट की तरफ रुख किया। ऐसे में लोग अनुष्का से विराट की खैरियत मालूम करने के लिए कमेंट कर रहे हैं।

virat kohli instagram account (3)

हालांकि, विराट अभी भी एक्स (ट्विटर) पर मौजूद हैं। इसका मतलब इस बात की उम्मीद है कि वे जल्दी इंस्टाग्राम पर भी लौटेंगे। बता दें कि दोनों ने साल 2017 में इटली के टस्कनी में शादी की। अब अपने दो बच्चों के साथ वामिका और अकाय के साथ एक अच्छा जीवन जी रहे हैं।

इसे भी पढ़ें - क्या रूबीना दिलैक फिर से दे रही हैं फैंस को सरप्राइज? जुड़वा बेटियों के बाद तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों ने पकड़ा जोर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।