Tue Mar 10, 2026 | Updated 07:36 PM IST
herzindagi
who is anurag dobhal wife

Ritika Chauhan Kaun Hain: अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका कौन हैं? यूट्यूबर के एक्सीडेंट के बाद तोड़ी चुप्पी, दोनों बनने वाले थे मम्मी-पापा लेकिन फिर...

द UK07 Rider के नाम से मशहूर फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। परसों यानी 7 मार्च को उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव में अपनी जान लेने की कोशिश की और फैंस से बात करते हुए अपनी कार क्रैश कर दी। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो के जरिए फैंस को रोते हुए बताया था कि उनका परिवार उन्हें परेशान कर रहा है। इसके बाद से उनकी पत्नी रितिका भी चर्चा में आ गई हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी वाइफ रितिका चौहान कौन हैं और वह अब कहां हैं?
Editorial
Updated:- 2026-03-09, 15:31 IST

अनुराग डोभाल जिन्हें फैंस द UK07 Rider के नाम जानते हैं और जो एक फेमस यूट्यूबर हैं, वो इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अनुराग 'बिग बॉस 17' का हिस्सा रह चुके हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। पिछले कुछ दिनों से वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने पहले एक लंबा-चौड़ा वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपने परिवार और पत्नी का जिक्र किया। इस वीडियो में उन्होंने परिवार में चल रहे विवादों की भी बात की और बताया कि कैसे उन्हें टॉर्चर किया जा रहा है। इसके बाद अनुराग इंस्टा लाइव में फैंस से बात करते हुए अपनी कार को क्रैश करते नजर आए। उनकी कार पूरी तरह से डैमेज हो गई और उन्हें भी काफी चोटें आईं। अनुराग फिलहाल आईसीयू में हैं और उनकी पत्नी रितिका और उनके मैनेजर उनकी सेहत को लेकर अपडेट्स दे रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि अनुराग की पत्नी रितिका कौन हैं और उन्होंने फैंस से क्या अपील की है?

अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका कौन हैं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ritika Dobhal (@ritika_dobhal_)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान पहले उनकी फैन थीं और करीब 3 साल तक उन्हें एक फैन के तौर पर सोशल मीडिया पर मैसेज किया था। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई और फिर इनकी नजदीकियां बढ़ीं। कपल ने मई, 2025 में शादी की थी और इंस्टाग्राम पर शादी के फोटोज और वीडियोज शेयर किए थे। सितंबर में कपल ने बताया था कि वो पैरेंट्स बनने वाले हैं। हालांकि, इसके बाद अनुराग ने व्लॉग में अपनी पत्नी रितिका से कहा था कि उन्हें झूठ बोल गया है और इंफ्लुएंस किया गया है। अनुराग से वीडियो में ये भी कहा था कि उन्होंने रितिका से बहुत प्यार किया था और उनका बच्चा उनकी आखिरी उम्मीद थी। इस वीडियो के बाद फैंस इनके होने वाले बच्चे को लेकर भी चिंता में आ गए थे। हालांकि, कपल ने इसके बाद बच्चे को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया था।

यह भी पढ़ें- Deepinder Goyal की दूसरी पत्नी Grecia Munoz कौन हैं? साथ में कर चुके हैं फूड डिलीवरी, मैक्सिकन मॉडल से ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

रितिका ने फैंस से की ये अपील

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ritika Dobhal (@ritika_dobhal_)

रितिका ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करके फैंस को बताया था,"अनुराग अब ठीक हैं, उन्हें कुछ चोटें आई हैं, लेकिन वो रिकवर रहे हैं और उम्मीद है कि वो जल्दी पूरी तरह ठीक हो जाएंगे।" इस मुश्किल वक्त में उन्होंने फैंस से दुआ और पॉजिटिव विचारों की अपील की थी और किसी तरह की अफवाह या गलत जानकारी न फैलाने को कहा था।

अनुराग ने वीडियो में किए थे चौंकाने वाले खुलासे

anurag-dobhal-wife
अनुराग डोभाल ने लाइव स्ट्रीम में सुसाइड करने की कोशिश की थी और कहा था कि उनके पास कोई नहीं है। इस स्ट्रीमिंग में उन्होंने अपनी मम्मी से ये भी कहा था कि वो उन्हें अगले जन्म में जरूर प्यार करें। इससे पहले एक वीडियो में उन्होंने अपने परिवार पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया था और कहा था कि उनके परिवार ने उन्हें और उनकी पत्नी को बहुत परेशान किया था, इसकी वजह से उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी। बता दें कि रितिका ने इंस्टाग्राम पर 111k फॉलोअर्स हैं और उनका आखिरी पोस्ट कुछ महीने पुराना है, जिसे उन्होंने अनुराग के बर्थडे पर शेयर किया था।


यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर कौन हैं? 19 साल की उम्र में ही-मैन ने की थी शादी, जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें


अनुराग डोभाल के फैंस फिलहाल उनके जल्दी ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Anurag Dobhal, Ritika Dobhal

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।