-1773126180018.webp)
मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस' फेम अनुराग डोभाल (UK07 Rider) पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी और पारिवारिक कलह के कारण सुर्खियों में थे, लेकिन शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे ने सबको काफी चौंकाया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपनी कार से फैंस के साथ लाइव बातचीत के दौरान अनुराग का भयानक एक्सीडेंट हो गया। हादसे के फौरन बाद उन्हें मेरठ के अस्पताल में ले जाया गया। इस दुखद घड़ी में जहां कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनकी मानसिक स्थिति का मजाक उड़ा रहे हैं, वहीं कई फिल्मी सितारों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। इसी के बाद मन्नारा चोपड़ा ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे फूट-फूटकर रोती दिखाई दे रही हैं। मन्नारा ने अनुराग के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की और लोगों से थोड़ी हमदर्दी बरतने की भी अपील की है।
अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है, जिसमें वे अपने दोस्त अनुराग डोभाल के लिए बेहद परेशान नजर आ रही हैं। पिंक कुर्ती पहने मन्नारा वीडियो में अपने आंसू नहीं रोक पा रही हैं।

मन्नारा ने कहा कि 'बिग बॉस' के घर में साथ वक्त बिताने की वजह से उनका अनुराग के साथ एक गहरा इंसानियत का रिश्ता जुड़ गया है। वे भावुक होते हुए बोलीं कि पिछले दो साल में उन्होंने जो झेला और अब जो अनुराग के साथ हो रहा है, उसे देख उनका दिल भर आया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मुश्किल घड़ी में अनुराग का परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
इसे भी पढ़ें - Dhurandhar vs Satya: आदित्य धर की 'धुरंधर' को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, हर सीन एक-जैसा देख लोग बोले- ये तो पूरी नकल...
मन्नारा चोपड़ा ने इस भावुक वीडियो में अनुराग के उन दिनों को याद किया जब वे 'बिग बॉस' के घर में अपने परिवार के लिए तरसते थे। उन्होंने कहा कि अनुराग ने अपने माता-पिता और मंगेतर ऋतिका से बात करने के लिए घर में बहुत संघर्ष किया था।
View this post on Instagram
मन्नारा ने सवाल उठाया कि अगर आपके पास प्यार करने वाले लोग ही नहीं हैं, तो इतने पैसों का क्या मोल? उन्होंने परिवार से अपील की कि वे इस कठिन समय में अनुराग का साथ दें।
-1773127650009.jpg)
अनुराग की चोट पर बात करते हुए मन्नारा ने बताया कि उन्हें एक्सीडेंट में फ्रैक्चर हुआ है। वह इस बात से दुखी हैं कि इतनी कम उम्र (28-29 साल) में अनुराग को ये सब झेलना पड़ रहा है। मन्नारा खुद को उनसे जोड़ पा रही हैं क्योंकि वह भी दो साल तक इसी तरह के दर्दनाक दौर से गुजरी हैं।
इसे भी पढ़ें - OTT पर छाया 94 मिनट का जादू, मात्र डेढ़ घंटे की इस प्रेम कहानी ने सबको पछाड़ा; बनी नंबर-1
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।