herzindagi
mumbai pune expressway traffic jam for 8 hours avoid visiting these 5 places

Mumbai-Pune Expressway से सफर सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, इन जगहों पर घूमना अभी पड़ सकता है भारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टैंकर पलटने से गैस लीक होने लगी थी। इसके चलते, सुरक्षा को देखते हुए, रास्ता ब्लॉक कर दिया गया था और जाम की स्थिति बन गई।
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 14:23 IST

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से घूमने का प्लान बना रहे यात्रियों को अभी जाना महंगा पड़ सकता है। यह जाम 24 घंटे लगा हुआ है। ऐसे में यात्री कई घंटों से ट्रैफिक जाम में फंसे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गैस टैंकर पलटने की वजह से यहां जाम की स्थिति बन गई है। 20 से 22 किमी लंबे जाम में लोग घंटों से फंसे हैं। ऐसे में कई लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे कई टूरिस्ट प्लेसिस को जोड़ता है। इसलिए, इस सड़क का प्रयोग लंबा सफर करने वाले लोग करते हैं। अगर आप भी घूमने का प्लान कर रही हैं, तो इन जगहों पर इस रूट से जाना अभी भारी पड़ सकता है। किन जगहों पर जाम की स्थिति बनी हुई है, इसके बारे में आप विस्तार से जान सकते हैं।

लोनावला

अगर आप लोनावला जाने का प्लान कर रही हैं, तो अभी आपको रुकना चाहिए। लोनावाला के पास अभी भी 5 से 10 किमी लंबा जाम लगा हुआ है। दूर शहरों से घूमने मुंबई घूमने आए लोग, लोनावला जरूर जाते हैं। लेकिन अगर आप जाम में फंस गए, तो आपको अपनी रात गाड़ी में ही बितानी पड़ सकती हैं। सोशल मीडिया पर जाम को लेकर कई वीडियो वायरल हो रही है, इसलिए आप सोच समझकर यात्रा का प्लान करें।

mumbai pune expressway traffic jam for 8 hours avoid visiting these places

खंडाला

खंडाला घूमने का प्लान बना रहे लोगों को भी आज यात्रा के लिए नहीं निकलना अच्छा होगा। खंडाला घाट में पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे चल पड़ा है, लेकिन अभी भी आपको आस-पास के क्षेत्रों में ट्रैफिक मिलेगा। इसलिए, घर से निकलने से पहले जानकारी लेने के बाद ही इन रूट पर सफर करें। खंडाला महाराष्ट्र में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है। लेकिन अगर आप ट्रैफिक में फंस गई, तो आपकी पूरी ट्रिप खराब हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Traffic Rules: ट्रैफिक सिग्नल पर लगी इन चार लाइट के बारे में कितना जानते हैं आप

खंडाला से वडगांव मावल

दोनों के बीच दूरी लगभग 1 घंटे की ही है, लेकिन रात भर यहां गाड़ियां फंसी रही है। इसलिए, वडगांव जाने वाले लोगों को भी ट्रैफिक का ताजा अपडेट जानने के बाद सफर का प्लान करना चाहिए। जो लोग इन दोनों जगहों के आस-पास भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, उन्हें भी ट्रैफिक अपडेट लेने के बाद ही घर से बाहर निकलना चाहिए।

Pune Mumbai road conditions

रायगढ़ जिला

रायगढ़ जिले पास है ट्रक पलटने की वजह से लंबा जाम लगा था। ऐसे में जो यात्री पुणे- मुंबई एक्सप्रेसवे से रायगढ़ जिला जाने का प्लान बना रहे हैं, उन्हें अभी ताजा जानकारी लेने के बाद ही घर से निकलना चाहिए। लगातार ट्रैफिक अपडेट जारी किए जा रहे हैं। अगर आप घंटों तक ट्रैफिक जाम में फंसना नहीं चाहती हैं और अपने ट्रिप को सुकूनदायक बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए जरूरी जानकारी काम आएगी।

इसे भी पढ़ें: रेड लाइट सिग्नल पर भी कट सकता है चालान, जानें क्यों

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।