Fri Feb 20, 2026 | Updated 03:38 AM IST
herzindagi
delhi dehradun expressway route know which places will be easier to visit

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से इन टूरिस्ट डेस्टिनेशंस की दूरी होगी कम, घूमने के शौकीन लोग पहने ही बना लें प्लान

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्धघाटन पहले फरवरी 2026 में होने वाला था, लेकिन कुछ पेंडिंग काम के चलते अब मार्च में इसके खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में जो यात्री मार्च और अप्रैल में गर्मी शुरू होने से पहले देहरादून और उसके आगे का सफर करना चाहते हैं, वह इस रूट से यात्रा प्लान कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-19, 20:13 IST

दिल्ली से देहरानादून हर महीने हजारों यात्री जाते हैं। घूमने के शौकीन लोगों के लिए देहरादून पहुंचने के बाद आगे के पहाड़ी रास्तों का सफर करना आसान हो जाता है। अधिकतर लोग पहले देहरानादून तक के लिए बस लेते हैं, इसके बाद आगे के सफर के लिए स्कूटी या बस बुक करते हैं। कई लोग दिल्ली से देहरादून का पूरा सफर अपनी ही गाड़ी से भी करते हैं। ऐसे में अगर सड़क अच्छी हो, तो सफर और भी ज्यादा मजेदार हो जाता है। वीकेंड पर अक्सर लोग छुट्टियां मनाने के लिए दिल्ली से देहरादुन पहुंच जाते हैं, क्योंकि यहां पहुंचना आसान और सस्ता रहता है। यही कारण है कि लोग दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के खुलने का इंतजार भी बेसब्री से कर रहे हैं।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का क्यों हो रहा है इंतजार?

  • इस एक्सप्रेसवे पर उत्तराखंड में मोहंड के पास डाटकाली में 340 मीटर की सुरंग और 12 किलोमीटर का एलिवेटेड मार्ग बनाया गया है।
  • इसे वन्यजीवों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, ताकि वह सड़क पर न आ जाए। इसके साथ ही उनके आने से हादसे की भी संभावना बढ़ जाती है, इसलिए यह सड़क यात्रियों के लिए सेफ होगी।
  • इस एक्सप्रेसवे पर 16 एंट्री-एग्जिट पॉइंट, 113 अंडरपास और 5 रेलवे ओवरब्रिज बनाएं गए है।
  • 16 एंट्री-एग्जिट पॉइंट से आप समझ सकते हैं कि रास्ते में आने वाले अन्य रूट से भी इस सड़क से जुड़ना आसान हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- UP के ये 3 एक्सप्रेसवे बदल देंगे सफर का मजा, दिल्ली से जाने वाले यात्रियों की होगी डबल मौज, घूमने का प्लान बना रहे लोग जान लें

Delhi Dehradun Expressway

कहां से शुरू कर पाएंगे सफर?

  • इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत दिल्ली के अक्षरधाम से हो रही है। इसके बाद रास्ता सहारनपुर होते हुए आगे जाएगा। यानी जो भी यात्री इस रूट से देहरादून जाने का प्लान कर रहे हैं, उनके लिए यह एक्सप्रेसवे फायदेंमंद होगा, क्योंकि उन्हें सहारनपुर तक भी ट्रैफिक नहीं मिलेगा।
  • खास बात यह है कि इस एक्सप्रेसवे से यात्री सहारनपुर से देहरादून का सफर केवल 45 मिनट में पूरा कर लेंगे।
  • अब देहरादून पहुंचने में 4 से 5 घंटे का जो समय लगता था, वह इस एक्सप्रेसवे से आधा हो जाएगा।
  • इस एक्सप्रेसवे पर 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गाड़ियां चल पाएंगी।
  • इसे बनाने में लगभग करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत लगी है।

इसे भी पढ़ें- क्या आधे-अधूरे एक्सप्रेसवे पर नहीं देना होगा टोल? 15 फरवरी से बदल रहे हैं फास्टैग के ये नियम

Delhi to Dehradun travel time

कहां घूमना आसान हो जाएगा?

मसूरी (30 किमी), धनौल्टी (60 किमी) और कनाताल 75 किमी दूर है। हर साल इन जगहों पर लाखों लोग घूमने का प्लान बनाते हैं, इसलिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के खुल जाने के बाद सफर और भी आसान हो जाएगा। चकराता और कानाताल भी देहरादून से पहुंचना आसान है। जो यात्री अपनी गाड़ी से यात्रा प्लान करते हैं, उनके लिए यह रूट बेस्ट होगा।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।