
एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों को टोल में छूट की खबर सबसे ज्यादा खुश करती हैं। क्योंकि, रोज सफर करने वाले लोगों के हजारों रुपये केवल टोल भरने में ही चले जाते हैं। राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर टोल भरने को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बदलाव किए गए हैं। इस नियम के अनुसार अगर कोई एक्सप्रेस वे तैयार नहीं है, तो अब आपको ऐसे टोल पर सफर करने पर छूट मिलेगी। राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दर निर्धारण और वसूली) नियम, 2008 को देखते हुए यह संशोधन किया गया है। किस तरह के एक्सप्रेस वे पर कितना टोल लगेगा और कितने प्रतिशत छूट मिलने वाली है, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।
इस नियम के अनुसार जो भी यात्री अपनी गाड़ी से सफर करते हैं और किसी एक्सप्रेसवे का काम पूरा नहीं है, तो उससे पूरा टोल नहीं वसूला जाएगा। एक्सप्रेसवे का जितना हिस्सा बना हुआ होगा, उतने उसे पैसे देने होंगे। यानी अगर आप 100 किमी का सफर कर रही हैं और एक्सप्रेसवे केवल 50 किमी तक ही तैयार हुआ है, तो केवल 50 किमी के हिसाब से ही आपको टोल भरना होगा।
इसे भी पढ़ें- 1 फरवरी 2026 से बदल गए FASTag के ये नियम, जानें NHAI ने क्या किया अपडेट?
यह नया नियम 15 फरवरी, यानी रविवार से लागू हो जाएगा। हाल ही, में टोल को लेकर कई बदलाव किए गए हैं, जिससे यात्रियों को सफर में आसानी हो। अक्सर, यात्री खराब सड़क और अधिक टोल की शिकायत करते रहते हैं, हालांकि, इसे लेकर भी सरकार नए नियम लाने का प्लान बना रही है। इससे यात्रियों को सड़क पर वाहन चलाना भारी नहीं पड़ेगा। इसलिए फास्टैग के नए नियम की जानकारी पूरी रखें।
इसे भी पढ़ें- फास्टैग यूज करती हैं तो अलर्ट हो जाएं; 1 नंबर से कनेक्ट हैं 2 फास्टैग तो झेलना पड़ सकता है नुकसान, जानें क्यों होता है ऐसा?

NHAI ने FASTag यूज करने वाले यात्रियों के लिए KYV प्रोसेस को आसान कर दिया है। पहले फास्टैग एक्टिवेशन के लिए यात्रियों को काफी समय लग जाता है। KYV वेरिफिकेशन के बिना लोगों का फास्टैग एक्टिवेट नहीं होता था। लेकिन अब निजी वाहन चालकों का एक बार फास्टैग एक्टिवेट हो जाएगा, तो KYC या KYV जैसे वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।