
फास्टैग यूज करना अब और भी ज्यादा आसान हो गया है, क्योंकि लोग अब टोल फ्री एनुअल पास यूज करने लगे हैं। जो लोग ड्राइव बहुत ज्यादा करते हैं और उन्हें टोल से गुजरना पड़ता है, उनके लिए यह फायदेमंद है। हालांकि, कुछ ऐसी बातें हैं, जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए। हाल ही, में एक न्यूज वायरल हुई, जिसमें आपने सुना होगा कि 1 नंबर से 2 फास्टैग कनेक्ट था और पैसे कट गए। एक ही बार में 2 बार पैसे कट सकते हैं, जबकि गाड़ी एक बार गुजरी। इस बात से लोग परेशान हो गए, क्योंकि ऐसे कई लोग हैं, जो 1 नंबर पर 2 फास्टैग चला रहे होंगे। ऐसा होता है या नहीं, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे। इसके साथ ही 2 बार पैसे क्यों कटे इसका कारण भी आप पढ़ सकती हैं।
जी हां, 1 मोबाइल नंबर से फास्टैग यूज कर सकते हैं और इससे कोई दिक्कत नहीं होती। हालांकि, हाल ही में हुई घटना के बाद लोग घबराने लगे हैं। ऐसा कानपुर के एक टोल पर हुआ है, जहां एक नंबर से 2 फास्टैग यूज करने पर 2 बार पैसे कट गए। हैरानी वाली बात यह है कि जिस टाइम पर एक टोल बूथ पर गाड़ी गुजरने से पैसे कटे, उसी समय अन्य वाहन के फास्टैग से भी पैसे कट गए। 1 नंबर से 3 फास्टैग कनेक्ट थे, इसलिए ऐसा हुआ।

इसे भी पढ़ें- FASTag Annual Toll Pass अप्लाई करते समय 5 छोटी गलतियां, जो करवा सकती हैं 3 हजार रुपये का नुकसान
नहीं, नियम के अनुसार ऐसा नहीं होना चाहिए, क्योंकि एक नंबर से 2 फास्टैग यूज किया जा सकता है। जांच में पाया जा रहा है कि यह टोल की मनमानी की वजह से हुआ है। टोल मनमानी इस तरह पैसे काट रहे हैं। हालांकि, ऐसी घटना और किसी बूथ पर नहीं हुई, केवल 2 टोल बूथ पर ही ऐसा हुआ है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा होता है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसलिए फास्टैग के नए नियम की जानकारी पूरी रखें।

इसे भी पढ़ें- क्या है FASTag Annual Pass? इससे कार चलाने वालों को हो सकती है हजारों रुपये की बचत, जानिए कैसे आप कर सकती हैं अप्लाई
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।