Tue Mar 31, 2026 | Updated 08:10 AM IST HZ Awards 2026
fastag rule changes from 1 february 2026 know nhai new update

1 फरवरी 2026 से बदल गए FASTag के ये नियम, जानें NHAI ने क्या किया अपडेट?

पहले फास्टैग एक्टिवेशन के बाद भी KYV वेरिफिकेशन अनिवार्य था, इसे लेकर ही अभी नया अपडेट जारी किया गया है। बजट पेश होने के बाद यह बदलाव किए गए हैं। यह नया अपडेट आपकी यात्रा को और भी आसान बना सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 15:06 IST

1 फरवरी 2026 से फास्टैग को लेकर नया बदलाव किया गया है। NHAI ने FASTag यूज करने वालों के लिए KYV प्रोसेस में बदलाव किया है। अब यात्रियों को बार-बार वेरिफिकेशन के झंझट में नहीं पड़ना होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग को लेकर यह बदलाव जारी किया गया है। अगर आपके पास अपनी गाड़ी है और आप अक्सर टोल से गुजरती रहती हैं, तो यह जानकारी आपको पता होनी चाहिए। यह बदलाव कार, जीप और वैन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए काम की है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने क्या बदलाव किए है, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।

क्या बदलाव किए गए हैं?

पहले जो यात्री फास्टैग एक्टिवेशन करवाते थे, उन्हें KYV वेरिफिकेशन भी करवाना होता था। इसमें अगर आप कोई भी वाहन खरीदते हैं, तो वाहन के दस्तावेजों की दोबारा जांच होती थी। हालांकि, अब इसे खत्म कर दिया गया है। अब ‘नो योर व्हीकल’ (Know Your Vehicle - KYV) प्रोसेस करवाने की जरूरत नहीं होगी। अब कार जीप और वैन जैसे वाहन से यात्रा करने वाले यात्रा यानी प्राइवेट वाहन चलाने वाले लोगों को ‘नो योर व्हीकल’ वेरिफिकेशन के लिए परेशान नहीं होना होगा।

fastag rule changes from 1 february 2026 know nhai new update1

  • अब 1 फरवरी 2026 से पूरी जिम्मेदारी बैंकों पर आ गई है। फास्टैग जारी करने का काम अब बैंक करेंगे।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर जैसी चीजें अब, फास्टैग जारी होने से पहले बैंक चेक करेंगे।
  • अगर यात्रियों का एक बार फास्टैग एक्टिवेट हो जाएगा, तो KYC या KYV जैसे वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • इससे अब फास्टैग पाने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। वाहन चालकों को वेरिफिकेशन के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। नए वाहन खरीदने वाले लोगों को इससे ज्यादा फायदा होगा।
  • इससे अब बैंक पर जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाएगी। इसलिए फास्टैग के नए नियम की जानकारी पूरी रखें।

इसे भी पढ़ें- फास्टैग यूज करती हैं तो अलर्ट हो जाएं; 1 नंबर से कनेक्ट हैं 2 फास्टैग तो झेलना पड़ सकता है नुकसान, जानें क्यों होता है ऐसा?

KYV क्या होता है?

इसका पूरा अर्थ Know Your Customer है यानी अपने ग्राहक को जानें। इसका उद्धेश्य वाहन और उसके मालिक से जुड़ी पूरी जानकारी को ध्यान से देखना होता है। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, या ड्राइविंग लाइसेंस जैसी कई चीजें शामिल होती है। इसके साथ-साथ गाड़ी के दस्तावेज की भी पूरी जानकारी दी जाती है। हालांकि, इन सभी वेरिफिकेशन में वाहन मालिक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, क्योंकि दस्तावेज सही और पूरे होने के बाद भी उन्हें बार-बार वेरीफाई करने के लिए कहा जाता है। हालांकि, अब इस प्रक्रिया को समाप्त कर दिया गया है। 

Simplified FASTag issuance process

इसे भी पढ़ें- FASTag Annual Toll Pass अप्लाई करते समय 5 छोटी गलतियां, जो करवा सकती हैं 3 हजार रुपये का नुकसान

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।