Tue Feb 17, 2026 | Updated 03:35 AM IST
herzindagi
uttar pradesh 3 major expressway opening soon traveling will become easier

UP के ये 3 एक्सप्रेसवे बदल देंगे सफर का मजा, दिल्ली से जाने वाले यात्रियों की होगी डबल मौज, घूमने का प्लान बना रहे लोग जान लें

उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्री इस बात को अच्छे से जानते हैं कि बड़े शहरों से लिए यहां घूमने जाने के लिए ट्रेन टिकट और बस मिलना आसान नहीं होता। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को 2 महीने पहले ही बुकिंग करवानी पड़ती है। हालांकि, अब यात्रियों को ट्रेन के झंझट में पड़ने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि एक्सप्रसवे से सफर करना आसान हो जाएगा।
Editorial
Updated:- 2026-02-16, 15:25 IST

उत्तर प्रदेश घूमने के शौकीन लोगों के लिए एक ऐसा राज्य है, जहां एक ही जगह पर आपको इतिहास, अध्यात्म, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य हर चीज का अनुभव देखने को मिल जाएगा। हालांकि, यहां घूमने आने वाले लोग धार्मिक आस्था से जुड़े होने और यहां के इतिहास को समझने के लिए आते हैं। उत्तर प्रदेश का नाम लिया जाता है, सबसे पहले लोगों के शब्दों में बनारस, अयोध्या और लखनऊ जैसे शहर आते हैं। यहां के घाट, मंदिर और गंगा आरती से लेकर ऐतिहासिक मंदिर भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ऐसे में अब घूमने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि यहां 3 बड़े एक्सप्रेसवे बनने जा रहे हैं। यह एक्सप्रेसवे दूर शहरों से जुड़ रहे हैं, इसलिए इससे सफर पूरा करना अब और भी आसान हो जाएगा।

गंगा एक्सप्रेसवे

गंगा एक्सप्रसेवे जल्दी ही यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगा। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज जाएगा। ऐसे में जो यात्रा संगम स्नान के लिए प्रयागराज जाने का प्लान करते हैं, उनके लिए यह रास्ता काम आएगा।
इसके अलावा मेरठ से शुरू हो रहे इस एक्सप्रेसवे से आप हापुड़, बुलंदशहर और अमरोहा भी घूमने जा सकते हैं। यह रास्ता इन शहरों से होते हुए प्रयागराज जाएगा।
जो यात्री संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली और प्रतापगढ़ जाने के लिए अच्छे एक्सप्रेसवे का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए भी यह सड़क सबसे ज्यादा बेस्ट होगी।
उम्मीद जताई जा रही है कि यह मार्च तक शुरू हो सकता है।

New expressways in Uttar Pradesh

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे

इस एक्सप्रेसवे का इंतजार यात्री काफी समय से कर रहे हैं। यह लगभग 63 किमी लंबा एक्सप्रेसवे है, इसलिए सफर आसान हो जाएगा। जो यात्री लखनऊ से सीधा कानपुर जाना चाहते हैं और बीच में कहीं रुकना नहीं चाहते, वह इस एक्सप्रेसवे से अपने सफर का आसान बना देंगे। जो सफर आप 3 घंटे में पूरा होता था इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद मात्र 35 से 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।
इस साल के अंत तक इसके बनने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें- क्या आधे-अधूरे एक्सप्रेसवे पर नहीं देना होगा टोल? 15 फरवरी से बदल रहे हैं फास्टैग के ये नियम

Meerut to Prayagraj expressway travel

गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे

शामली घूमने का प्लान बना रहे यात्रियों के लिए यह एक्सप्रेसवे सबसे सस्ता माना जा रहा है। इससे कम समय में लंबी दूरी तय हो रही है, इसलिए लोग इसके बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। करीब 750 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे है।

इसे भी पढ़ें- 1 फरवरी 2026 से बदल गए FASTag के ये नियम, जानें NHAI ने क्या किया अपडेट?

New expressways in Up

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।