Thu Mar 26, 2026 | Updated 01:55 AM IST HZ Awards 2026
irctc ram navami tour package facility and all details

Ram Navami 2026: राम भक्तों को IRCTC का बड़ा तोहफा, कम बजट में करें अयोध्या के भव्य दर्शन; जानें टूर पैकेज की पूरी डिटेल?

2 से 3 दिन पहले अगर आप सोचेंगी की ट्रेन टिकट बुक की जाए और आपको कन्फर्म सीट मिल जाएगी, तो आप गलत हैं। रेलवे से हर दिन लाखों यात्री सफर करते हैं, इसलिए अचानक से यात्रा प्लान करने पर ट्रेन टिकट मिलना मुश्किल होता है।
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 16:34 IST

रेलवे की तरफ राम नवमी को लेकर टूर पैकेज लाइव किया गया है। इस पैकेज में आपको श्री राम के दर्शन का मौका मिलेगा, साथ में आप अयोध्या की अन्य जगहों पर भी घूम पाएंगी। इस समय राम नवमी की वजह से अयोध्या में लाखों भक्त दर्शन के लिए आने वाले हैं। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन में टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। हर कोई इस शुभ दिन पर श्रीराम के दर्शन करना तो चाहता है, लेकिन ध्यान रखें कि यहां आपको भीड़ भी ज्यादा मिलने वाली है। इसलिए यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने टूर पैकेज लाइव कर दिया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। पैकेज में क्या सुविधाएं मिल रही हैं और आप कहां से टिकट बुक कर पाएंगी, इसके बारे में भी आप पढ़ सकती हैं।

अयोध्या दर्शन

  • इस पैकेज में आप हर शुक्रवार और शनिवार यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज में आप सरयू घाट, रामलला मंदिर, हनुमानगढ़ी और कनक भवन घूम पाएंगे।
  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज की शुरुआत दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन से हो रही है।
  • पैकेज 1 रात और 2 दिनों का है।
  • पैकेज का नाम RAM LALLA DARSHAN AYODHYA है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।

इसे भी पढे़ं- Bengaluru वाले कर आएं 10 हजार रुपये में रामेश्वरम के दर्शन, जानें IRCTC के इस बजट वाले टूर पैकेज में क्या मिल रही है सुविधाएं?

Ayodhya tour package

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 16170 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 10950 रुपये है।
  • 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 9700 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 9360 रुपये है।
  • पैकेज में सभी सुविधाओं को पढ़ने के बाद ही टिकट बुक करें।
  • IRCTC के टूर पैकेज आपकी यात्रा को आसान बना देंगे।

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

  • ट्रेन टिकट का खर्च पैकेज फीस में शामिल है।
  • अयोध्या में होटल में एक रात का ठहरने की सुविधा मिलेगी।
  • समूह के आकार के अनुसार एसी वाहन में शहर में घुमाया जाएगा।
  • तय मेनू के आधार पर आपको खाना मिलेगा।
  • ट्रेन यात्रा के दौरान भोजन भी दिया जाएगा।
  • जीएसटी।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

इसे भी पढ़ें- मार्च में घूमने के लिए नहीं जोड़ने पड़ेंगे ज्यादा पैसे, IRCTC ने मात्र 5000 में टूर पैकेज कर दिया है लाइव, जानें फायदेमंद होगा या नहीं

Ram Navami pilgrimage

कहां से बुक कर सकते हैं टिकट?

आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग कर सकती हैं। आप चाहें तो रेलवे काउंटर से भी बुकिंग करवा सकती हैं। पैकेज टिकट बुक करते समय इसमें मिलने वाली सभी सुविधाओं को अच्छे से पढ़ लें, अगर महंगा लग रहा है, तो बुकिंग करने से पहले सोच लें।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, irctc official

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।