Sat Mar 21, 2026 | Updated 06:58 PM IST HZ Awards 2026
bengaluru to rameswaram irctc tour package under rs 10000 only

Bengaluru वाले कर आएं 10 हजार रुपये में रामेश्वरम के दर्शन, जानें IRCTC के इस बजट वाले टूर पैकेज में क्या मिल रही है सुविधाएं?

बेंगलुरु के जिन यात्रियों को अपने परिवार या ग्रुप के साथ ट्रिप प्लान करना है, उनके लिए यह पैकेज फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि ग्रुप के साथ सफर करने पर रेलवे पैकेज फीस में छूट देता है।
Editorial
Updated:- 2026-03-21, 14:04 IST

बेंगलुरु के यात्रियों के लिए रेलवे ने खास टूर पैकेज लाइव किया है। इस पैकेज में IRCTC यात्रियों को 3 जगहों पर घूमने का मौका दे रहा है। हालांकि, यात्री पैकेज टिकट बुक करने से पहले इसमें मिल रही सुविधाओं और टिकट कैंसिलेशन चार्ज के बारे में पहले ही जानकारी ले लें। अक्सर किसी न किसी वजह से यात्रियों को टूर पैकेज कैंसिल करना पड़ जाता है, ऐसे में कई पैकेज ऑपरेटर रिफंड करने में परेशानी खड़ी करते हैं। रेलवे के टूर पैकेज के साथ ऐसा नहीं है, यह नियम के अनुसार चलता है, इसलिए इसमें पहले ही बता दिया जाता है कि पैकेज कैंसिल करने पर आपको कितना रिफंड मिलेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकाकी देंगे। पैकेज की सुविधाओं के बारे में आप यहां विस्तार से पढ़ सकती हैं।

पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • इस पैकेज की शुरुआत बैंगलुरू और नागरकोइल से हो रही है। दोनों जगहों से आप टिकट बुक कर पाएंगी।
  • पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है, इसके शुरू होने के बाद आप हर गुरुवार इससे यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज में आपको कन्याकुमारी और रामेश्वरम घुमाया जाएगा।
  • 12 मार्च से इस पैकेज की शुरुआत हो रही है।
  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और दूसरे शहर पहुंचने के बाद आपको कैब से घूमने का मौका मिलेगा। ध्यान रखें कि यह शेयरिंग आधार पर होगा।
  • पैकेज का नाम BANGALORE - KANYAKUMARI - RAMESWARAM - MADURAI है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकती हैं। नाम के साथ लास्ट में IRCTC जरूर मेंशन करें।
  • IRCTC के टूर पैकेज आपकी यात्रा को आसान बना देंगे।

इसे भी पढ़ें-  Budget Trip to Kashmir: इन शहरों से शुरू हो रहा है IRCTC का कश्मीर स्पेशल टूर पैकेज, जानें इससे ट्रिप प्लान करना सस्ता पड़ेगा या महंगा?

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 25,090 रुपये है, जो आपको ज्यादा लग सकती हैं, लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 13,480 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 10,120 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 6,820 रुपये है।

पैकेज को लेकर क्या गलती करते हैं यात्री

बुकिंग के दौरान यात्री समझ नहीं पाते कि फीस किस तरह से तय की गई है। यहां पैकेज फीस प्रति व्यक्ति का अर्थ है कि जितने लोग होंगे, उतनी डबल फीस देनी होगी। इसका अर्थ है कि अगर 3 यात्री जा रहे हैं, तो 10,120 + 10,120 + 10,120, इस तरह से हर व्यक्ति का अलग-अलग चार्ज लगेगा। अगर आपके साथ बच्चा भी जा रहा है, तो इस फीस से अलग आपको 6,820 रुपये देने होंगे।

इसे भी पढ़ें- मार्च में घूमने के लिए नहीं जोड़ने पड़ेंगे ज्यादा पैसे, IRCTC ने मात्र 5000 में टूर पैकेज कर दिया है लाइव, जानें फायदेमंद होगा या नहीं

पैकेज फीस में क्या सुविधाएं मिलेंगी?

  • 3AC और स्टैंडर्ड पैकेज के लिए SL में वापसी ट्रेन यात्रा।
  • कन्याकुमारी और रामेश्वरम में 1 रात के लिए होटल मिलेगा।
  • स्टैंडर्ड और कंफर्ट पैकेज के लिए AC मिड-सेगमेंट कैब में सफर करने का मौका मिलेगा।
  • यात्रा के दौरान सभी दर्शनीय स्थल पर भ्रमण करवाया जाएगा।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, irctc official websit

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।