Thu Feb 12, 2026 | Updated 04:13 AM IST
herzindagi
irctc bengaluru to puri tour package under rs 14000 only know full details

बेंगलुरु के यात्रियों की हो गई बल्ले-बल्ले, मात्र 14 हजार में इस टूर पैकेज से 4 दिनों के लिए होटल-खाना और मिल रही है ये सुविधाएं

इस टूर पैकेज से घूमने जाने का फायदा यह होगा कि आपको किसी तरह की यात्रा की प्लानिंग नहीं करनी होगी। आपको केवल यात्रा में कपड़े क्या पहनने हैं इसकी चिंता करनी है। क्योंकि आपके पूरे सफर की जिम्मेदारी रेलवे लेने वाला है।
Editorial
Updated:- 2026-02-11, 17:07 IST

बेंगलुरु के लोगों के लिए भारतीय रेलवे एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज आपके रहने-खाने से लेकर आने-जाने की टिकट और गाड़ी की सुविधा भी रेलवे की तरफ से दी जा रही है। अगर आप लंबे समय से कहीं जाने का प्लान कर रही हैं और दोस्तों या परिवार के साथ कहीं जाना चाहती हैं, तो टूर पैकेज से जाने का प्लान कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु से शुरू हो रहे इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। पैकेज में आप कहां-कहां घूम पाएंगी, इसके बारे में भी पढ़ सकती हैं।

पुरी टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत बेंगलुरु से हो रही है।
  • पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है।
  • 17 फरवरी से इसकी शुरुआत हो रही है, जिसके बाद आप हर मंगलवार इससे यात्रा कर पाएंगे।
  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम PURI- KONARK RAIL TOUR PACKAGE EX BENGALURU है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- 3000 रुपये में रेलवे के साथ प्लान करें इस पावन धाम की यात्रा, जानें रामेश्वरम के इस पैकेज से सफर करना सस्ता पड़ेगा या महंगा?

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 23,000 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज सस्ता पड़ेगा।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 15,470 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 14,230 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 13,780 रुपये है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

इसे भी पढ़ें- 4000 रुपये में साईं बाबा दर्शन करने का मिल रहा है मौका, जानें IRCTC के इस टूर पैकेज से सफर करना फायदेमंद होगा या नहीं?

Affordable family tour Puri Konark

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

  • 3A कोच में आपको सफर करने का मौका मिलेगा।
  • पुरी में 2 रातों के लिए नाश्ते सहित आवास की सुविधा मिल रहा है।
  • एसी वाहन द्वारा आपको पुरी में घुमाया जाएगा।
  • पुरी में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 1 लीटर पानी मिलेगा।
  • यात्रा बीमा टोल, पार्किंग और जीएसटी शामिल है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
  •  

PURI-KONARK RAIL TOUR PACKAGE EX BENGALURU

पैकेज में नहीं मिलेगी ये सुविधाएं

  • परिवहन साधनों के अलावा अन्य किसी भी प्रकार का सुविधा नहीं मिलेगी।
  • दोपहर का भोजन, रात का भोजन और ट्रेन में भोजन नहीं मिलेगा।
  • होटलों में व्यक्तिगत सुविधा लेने पर चार्ज अलग लगेगा।
  • स्टिल/वीडियो कैमरा शुल्क और किसी लोकेशन पर प्रवेश शुल्क लगता है, तो अलग से पैसे देने होंगे।
  • टूर गाइड की सेवाएं नहीं मिलेगी।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।