Fri Mar 13, 2026 | Updated 01:37 AM IST
herzindagi
irctc april 2026 tour packages facility starting date and all details

अप्रैल के ट्रिप की प्लानिंग अभी से कर रही हैं? IRCTC के इन टूर पैकेज के बारे में जान लें, टिकट-होटल के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं

यात्रियों को समझना चाहिए कि ट्रिप की प्लानिंग सिर्फ टिकट और होटल बुक करने तक ही सीमित नहीं होती। आपको अपने यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियों को अच्छे से प्लान करना पड़ता है, तभी सफर का मजा आएगा।
Editorial
Updated:- 2026-03-11, 16:20 IST

एक महीने बाद की ट्रिप प्लानिंग पहले नहीं की, तो अक्सर यात्रा में कुछ न कुछ रह ही जाता है। यात्रा के दौरान कई छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिससे यात्रियों को अपना ट्रिप खराब लगने लग जाता है। यही कारण है कि यात्रा की सही प्लानिंग करना जरूरी है। अगर आप ट्रिप से एक महीना पहले ही तैयारी शुरू कर देते हैं, तो आपको होटल बुकिंग, ट्रेन या फ्लाइट टिकट और घूमने की जगहों के बारे में अच्छे से पता चल जाता है। यात्रियों की इसी परेशानी को आसान बनाने के लिए ही रेलवे ने टूर पैकेज शुरू कर दिया है। इस पैकेज की खास बात यह है कि इसमें आपको सस्ते में कई सुविधाएं भी मिल रही है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

पोर्ट ब्लेयर टूर पैकेज

  • इस टूर पैकेज की शुरुआत कोची से हो रही है।
  • पैकेज में यात्रियों को गुहैवलॉक / नील / पोर्ट ब्लेयर घुमाया जाएगा।
  • पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
  • 18 अप्रैल से इसकी शुरुआत हो रही है, एक ही बार यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम ALLURING ANDAMAN EX KOCHI है।
  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 64900 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 49050 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 48550 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 43000 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC ने लाइव कर दिया है गुजरात का नया टूर पैकेज, जानें यात्रियों को इससे घूमना सस्ता पड़ेगा या महंगा?

Railway tour packages

मनाली टूर पैकेज

  • इस टूर पैकेज की शुरुआत मुंबई से हो रही है।
  • पैकेज में यात्रियों को चंडीगढ़, शिमला और मनाली घुमाया जाएगा।
  • पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
  • 11 अप्रैल से इसकी शुरुआत हो रही है, एक ही बार यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम HERITAGE RAILS & HIMALAYAN LEISURE EX MUMBAI है।
  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 63,010 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 49,990 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 46,120 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 43,040 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- होली के बाद सस्ते में करें गोवा की सैर, मात्र 15000 रुपये में रहने-खाने का खर्च भी शामिल, जानें फायदेमंद होगा या नहीं

Travel planning India

लेह टूर पैकेज

  • इस टूर पैकेज की शुरुआत चेन्नई से हो रही है।
  • पैकेज में यात्रियों को लद्दाख / लेह / पैंगोंग घुमाया जाएगा।
  • पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
  • 24 अप्रैल से इसकी शुरुआत हो रही है, एक ही बार यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम BEST OF LADAKH EX. CHENNAI है।
  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 55,700 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 50,100 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 49,700 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 48,400 रुपये है।
  • बजट टूर पैकेज आपके ट्रिप को आसान बना देंगे।

Manali Shimla tour from Mumbai

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।