Tue Mar 3, 2026 | Updated 03:48 AM IST
herzindagi
goa tour package irctc trip plan price and full details

होली के बाद सस्ते में करें गोवा की सैर, मात्र 15000 रुपये में रहने-खाने का खर्च भी शामिल, जानें फायदेमंद होगा या नहीं

भारतीय रेलवे के इस टूर पैकेज को बुक करने से पहले जान लें कि इसकी फीस प्रति व्यक्ति के हिसाब से तय की गई है, अगर 2 लोग साथ में यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस देनी होगी।
Editorial
Updated:- 2026-03-02, 11:21 IST

गोवा के इस टूर पैकेज में रेलवे यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं दे रहा है। हालांकि, पैकेज फीस कम है, इसलिए इसमें आपको ट्रेन से ही यात्रा करवाई जाएगी। इस पैकेज की शुरुआत चंडीगढ़ से हो रही है यानी यात्रा केवल चंडीगढ़ से ही सफर कर पाएंगे। अगर आप चंडीगढ़ के आस-पास के रहने वाले हैं और मार्च में गोवा घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इस पैकेज से सफर का प्लान कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए पहले आपको चंडीगढ़ पहुंचना होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि यात्रा के लिए ट्रेन केवल चंडीगढ़ से ही मिलेगी। इस पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिल रही है, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे। अगर आपको यह पैकेज पसंद आता है, तो आप ऑनलाइन पैकेज की बुकिंग, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकती हैं।

पैकेज से जुड़ी जानकारी

  • इस पैकेज की शुरुआत चंडीगढ़ से 7 मार्च को हो रही है।
  • पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है, आप ट्रेन से यात्रा करेंगी, इसलिए इसमें आधा सफर ट्रेन में भी जाएगा।
  • पैकेज शुरू हो जाने के बाद आप हर शनिवार इसके लिए टिकट बुक कर पाएंगीय़
  • पैकेज का नाम CHANDIGARH TO GOA RAIL TOUR PACKAGE है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकती हैं। पैकेज का नाम डालने के बाद लास्ट में IRCTC भी डाल दें।
  • गोवा घूमने के लिए आपको शेयरिंग कैब की सुविधा भी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें- मार्च में घूमने के लिए नहीं जोड़ने पड़ेंगे ज्यादा पैसे, IRCTC ने मात्र 5000 में टूर पैकेज कर दिया है लाइव, जानें फायदेमंद होगा या नहीं

affordable Goa trip from Chandigarh

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस ज्यादा है। आपको 22,780 रुपये देने होंगे, लेकिन 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस कम है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 15,100 है।
  • 3 लोगों के साथ सफर करने पर पैकेज फीस और भी ज्यादा कम होती है, इसमें प्रति व्यक्ति 14,290 रुपये देने होंगे।
  • बच्चों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 10,420 रुपये है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

Goa railway package

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

  • 3AC/SL श्रेणी में ट्रेन का आरक्षण पक्का मिलेगी। इसका अर्थ है कि सीन कन्फर्म मिलेगी।
  • यात्रा के दौरान सड़क परिवहन और पिक एंड ड्रॉप सुविधा का खर्च भी पैकेज फीस में शामिल है।
  • बोट क्रूज में भी सफर करवाया जाएगा, इसका खर्च भी पैकेज फीस में शामिल है।
  • गोवा में 3 रातों के लिए होटल की सुविधा भी दी जाएगी।
  • केवल 3 दिन नाश्ता मिलेगा, लंच और डिन के पैसे अलग से देने होंगे।
  • बजट टूर पैकेज आपके ट्रिप को आसान बना देंगे।

इसे भी पढ़ें- IRCTC दे रहा है 30 हजार रुपये में कश्मीर घूमने का मौका, टिकट बुक करने से पहले जानें यह कितना फायदेमंद?

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।