
बेंगलुरु के यात्रियों के लिए रेलवे ने गुजरात टूर पैकेज लाइव किया है। इस पैकेज में कई जगहों पर घुमाया जाएगा, इसलिए ट्रिप प्लान भी लंबे दिनों का होगा। टूर पैकेज फैमिली के साथ भी प्लान किया जा सकता है, क्योंकि ग्रुप के साथ सफर करने पर पैकेज प्राइस कम है। जो भी यात्री लंबे समय से ट्रिप प्लान नहीं कर पाए हैं, वह इस पैकेज से बिना किसी प्लानिंग के यात्रा पर जा सकते हैं। सफर पर जाने से पहले आपको केवल अपने सामान की प्लानिंग करनी है, क्योंकि गुजरात में किन जगहों पर घूमना है और कैसे आप वहां पहुंचेंगे और रहेंगे, इसकी पूरा तैयारी रेलवे करके रखेगा। पैकेज में क्या सुविधाएं मिल रही हैं, इसके बारे में हम विस्तार से आपको जानकारी देंगे।
रेलवे के इस पैकेज में आपको गुजरात के अहमदाबाद, भावनगर, द्वारका, केवड़िया, पोरबंदर, सोमनाथ और वडोदरा घूमने का मौका मिलने वाला है। इन सभी जगहो पर घूमने के लिए आपको शेयरिंग बस की सुविधा मिलेगी। इस बस में केवल वही यात्री सफर कर पाएंगे, जिन्होंने पैकेज से टिकट बुक की है। बेंगलुरु से यात्रा की शुरुआत फ्लाइट से होगी। पैकेज टिकट आप केवल 15 मार्च के लिए बुक कर सकती हैं। इसका अर्थ है कि आप केवल 15 मार्च को ही सफर कर पाएंगे। पैकेज का नाम VIBRANT GUJARAT WITH STATUE OF UNITY है। पैकेज के नाम के आगे IRCTC लगाकर गूगल पर सर्च करती हैं, तो आपके सामने पैकेज की जानकारी खुल जाएगी।
इसे भी पढ़ें- रेलवे का नया टूर पैकेज VS प्राइवेट यात्रा, चार धाम यात्रा के नए प्लान से जानें सफर करना फायदेमंद होगा या नहीं
इसे भी पढ़ें- अप्रैल के ट्रिप की प्लानिंग अभी से कर रही हैं? IRCTC के इन टूर पैकेज के बारे में जान लें, टिकट-होटल के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं
इसे भी पढ़ें- IRCTC ने लाइव कर दिया है गुजरात का नया टूर पैकेज, जानें यात्रियों को इससे घूमना सस्ता पड़ेगा या महंगा?
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।