Sat Feb 14, 2026 | Updated 03:55 AM IST
herzindagi
irctc ahmedabad tour packages under rs 16000 only

16 हजार रुपये में उठाएं अहमदाबाद घूमने का मजा, होटल-खाना और घूमने के लिए गाड़ी भी दे रहा है IRCTC

यात्रियों को कम बजट में शानदार अनुभव देने के लिए यह टूर पैकेज लाइव किया गया है। एक ही पैकेज में आपको सभी सुविधाएं मिल जाती है, इसलिए आपको अलग-अलग बुकिंग की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।
Editorial
Updated:- 2026-02-13, 14:28 IST

अहमदाबाद का ट्रिप प्लान करने के लिए योजना बना रही हैं, तो रुक जाएं। क्योंकि, रेलवे अब अहमदाबाद के लिए स्पेशल टूर प्लान लेकर आया है। इस पैकेज में आपको अहमदाबाद और वडोदरा, दोनों जगह घुमाया जाएगा। पैकेज की शुरुआत कई शहरों से हो रही है, इसलिए जो लोग इन जगहों पर रहते हैं, वह टूर पैकेज बुक कर पाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इस पैकेज में क्या सुविधाएं मिल रही हैं और कितना खर्च लगेगा, इसके बारे में पूरी जानकारी आप यहां पढ़ सकती हैं।

क्या है अहमदाबाद टूर पैकेज?

  • पैकेज का नाम KEVADIA WITH AHMEDABAD EX MUMBAI है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
  • पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
  • 20 फरवरी से इसकी शुरुआत हो रही है, जिसके बाद आप हर शुक्रवार इससे यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • इस पैकेज की शुरुआत अंधेरी, बोरीवली, मुंबई सेंट्रल मेन, सूरत और वापी से हो रही है। आप इन सभी जगहों से टिकट ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- 3000 रुपये में रेलवे के साथ प्लान करें इस पावन धाम की यात्रा, जानें रामेश्वरम के इस पैकेज से सफर करना सस्ता पड़ेगा या महंगा?

IRCTC Ahmedabad Vadodara tour

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस ज्यादा है। आपको 38460 रुपये देने होंगे। लेकिन परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 22420 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 18780 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 17780 रुपये है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

इसे भी पढ़ें- 4000 रुपये में साईं बाबा दर्शन करने का मिल रहा है मौका, जानें IRCTC के इस टूर पैकेज से सफर करना फायदेमंद होगा या नहीं?

Statue of Unity tour package

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

  • वापसी ट्रेन किराया का खर्च पैकेज फीस में शामिल है।
  • भोजन -वडोदरा और अहमदाबाद के होटलों में शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
  • सड़क परिवहन एसी वाहन में होगा, जिसमें समूह के अनुसार बैठने की सुविधा होगी।
  • सभी दर्शनीय स्थल पर आपको घूमने के लिए गाड़ी की सुविधा मिलेगी।
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के प्रवेश टिकट का खर्च शामिल है।
  • इसके अलावा अगर कहीं कोई खर्च होता है, तो इसके लिए अलग से पैसे देने होंगे।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।