Fri Mar 20, 2026 | Updated 01:43 AM IST
herzindagi
ahmedabad to vadodara irctc cheapest gujarat tour package from mumbai

गुजरात का इतना सस्ता टूर पैकेज कहीं और नहीं मिलेगा आपको, जानें IRCTC के साथ सफर में यात्रियों को क्या मिलेंगी सुविधाएं?

भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट हो या किसी निजी वेबसाइट से आप टिकट बुक करने का प्लान कर रहे हों, बुकिंग से पहले आप इसमें मिलने वाली सुविधाओं को अच्छे से पढ लें। कई बार पैकेज की फीस ज्यादा होती है, लेकिन इसमें सुविधाएं पूरी नहीं मिलती।
Editorial
Updated:- 2026-03-18, 15:18 IST

गुजरात घूमने जाना अब यात्रियों के लिए और भी आसान हो गया है। यात्रियों को टूर पैकेज से अप्रैल में गुजरात जाने का मौका मिल रहा है। पैकेज की खासियत यह है कि इसमें आपको स्लीपर और एसी कोच में टिकट बुकिंग का ऑप्शन भी मिलेगा। इसका अर्थ यह है कि जो यात्री सस्ते में ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, वह स्लीपर टिकट भी बुक कर सकते हैं। अप्रैल में भले ही आपको ट्रेन में कन्फर्म टिकट बुक करने का ऑप्शन नहीं मिल रहा है, लेकिन अगर आप टूर पैकेज बुक करती हैं, तो ट्रेन में सीट प्रोवाइड करवाने की जिम्मेदारी रेलवे की होगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

गुजरात पैकेज से जुड़ी जानकारी

  • इस पैकेज की शुरुआत मुंबई से हो रही है।
  • पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है।
  • 25 मार्च से इस पैकेज की शुरुआत हो रही है, जिसके बाद आप हर बुधवार इसके लिए टिकट बुक कर सकती हैं।
  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम KEVADIA WITH AHMEDABAD & AMBAJI DARSHAN EX MUMBAI है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
  • पैकेज में आपको अहमदाबाद और वडोदरा जाने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- रेलवे का नया टूर पैकेज VS प्राइवेट यात्रा, चार धाम यात्रा के नए प्लान से जानें सफर करना फायदेमंद होगा या नहीं

ahmedabad to vadodara irctc cheapest gujarat tour package from mumbai

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 46845 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज फीस कम है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 25680 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 20960 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 19545 रुपये है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC ने लाइव कर दिया है गुजरात का नया टूर पैकेज, जानें यात्रियों को इससे घूमना सस्ता पड़ेगा या महंगा?

Affordable Gujarat train tour

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी।
  • सीसी और ईसी कोच में टिकट बुक करने का ऑप्शन मिल रहा है।
  • वडोदरा और अहमदाबाद के होटलों में शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
  • सड़क परिवहन एसी वाहन में होगा, जिसमें समूह के अनुसार बैठने की सुविधा मिलेगी।
  • होटल में ठहरना - अहमदाबाद में 2 रातें और वडोदरा में 2 रातें।
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के प्रवेश टिकट शामिल नहीं हैं, अलग से पैसे देने होंगे।
  •  बजट टूर पैकेज आपके ट्रिप को आसान बना देते हैं।

इसे भी पढ़ें- IRCTC ने लाइव कर दिया है गुजरात का नया टूर पैकेज, जानें यात्रियों को इससे घूमना सस्ता पड़ेगा या महंगा?

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, irctc official website

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।