Sat Apr 11, 2026 | Updated 04:53 AM IST
irctc chandigarh to gujarat 7 days tour package budget

Chandigarh वालों की हो गई मौज, 7 दिनों के टूर पैकेज में मिल रहा है गुजरात घूमने का मौका; पढ़ें IRCTC का पूरा प्लान

IRCTC के टूर पैकेज से घूमने जाना फायदेमंद होगा या नहीं, अगर यह बात आप समझना चाहती हैं, तो पहले टूर पैकेज का प्राइस और इसमें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी पढ़ लें। इससे आप समझ पाएंगी कि यात्रा करना सस्ता पड़ेगा या महंगा।
Editorial
Updated:- 2026-02-19, 14:53 IST

चंडीगढ़ के यात्रियों के लिए रेलवे द्वारा खास टूर पैकेज लाइव किया गया है। इस पैकेज की खास बात यह है कि आपको गुजरात के साथ-साथ राजस्थान की भी कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। इसमें आप 7 रात और 8 दिनों तक गुजरात में खूब मस्ती कर पाएंगी। पैकेज कब से शुरू हो रहा है और कितनी बार इस पैकेज से यात्रा की जाएगी, इसकी जानकारी भी रेलवे ने लाइव कर दी है। इसके साथ ही 7 दिनों के टूर में आपको कहां-कहां घुमाया जाएगा और क्या-क्या सुविधाएं दी जाएगी, इसके बारे में भी जानकारी लाइव हो गई है। इस पैकेज का टिकट प्राइस क्या है और इससे घूमने जाना फायदेमंद होगा या नहीं, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।

चंडीगढ़ वालों के लिए खास टूर पैकेज

  • चंडीगढ़ का यह टूर पैकेज आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें आपको 7 दिनों तक कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज में आबू रोड, उदयपुर, वडोदरा, केवड़िया और अहमदाबाद घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज की शुरुआत चंडीगढ़ से 27 फरवरी को होगी। पैकेज शुरू हो जाने के बाद आप हर शुक्रवार इससे यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज का नाम CHANDIGARH TO RAJASTHAN AND GUJARAT है। अगर आप वेबसाइट से इसकी जानकारी पढ़ना चाहती हैं, तो सीधा गूगल पर इसके नाम के साथ IRCTC Tour Package लिखें।
  • आपके सामने पूरी पैकेज की जानकारी खुल जाएगी।
  • पैकेज में आपको ट्रेन यात्रा करने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- 9000 में कर आएं वैष्णो देवी के दर्शन, IRCTC फरवरी में शुरू करने जा रहा है सबसे सस्ता टूर पैकेज

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 39,375 रुपये है।
  • आप 2 लोगों के साथ यात्रा करती हैं, तो पैकेज फीस कम है। प्रति व्यक्ति फीस 28,840 रुपये देना होगा।
  • 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 27,300 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 24,025 रुपये है।

ध्यान रखें कि पैकेज फीस बच्चों के साथ जाने पर अलग देना होगा। जितने बच्चें आपके साथ जाएंगे, उतना ही अलग से चार्ज लगेगा। अगर 5 साल से 11 साल के उम्र के 2 बच्चें साथ जा रहे हैं, तो पैकेज फीस 24,025 + 24,025 रुपये होगा।

इसे भी पढ़ें- 12 दिन का ट्रिप मात्र 30 हजार रुपये में, IRCTC लेकर आया है सस्ते में राजस्थान टूर पैकेज; पूरी जानकारी पढ़ें यहां

Budget travel from Chandigarh India

पैकेज फीस में क्या-क्या मिलेगा?

  • 3AC/SLकोच में ट्रेन टिकट मिलेगी। आप बजट के अनुसार किसी भी कोच में टिकट बुक करवा सकती हैं।
  • घूमने और पिक एंड ड्रॉप के लिए गाड़ी की सुविधा भी दी जाएगी।
  • 5 रातों के लिए होटल में ठहरने का मौका मिलेगा।
  • केवल 5 दिन नाश्ता दिया जाएगा।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, irctc official website

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।