Sat Feb 28, 2026 | Updated 04:10 AM IST
herzindagi
irctc kashmir gulmarg tour packages from chandigarh to amritsar

Budget Trip to Kashmir: इन शहरों से शुरू हो रहा है IRCTC का कश्मीर स्पेशल टूर पैकेज, जानें इससे ट्रिप प्लान करना सस्ता पड़ेगा या महंगा?

भारतीय रेलवे के इस टूर पैकेज की फीस प्रति व्यक्ति के हिसाब से तय की जाती है। उदाहरण के लिए अगर 2 यात्री साथ में यात्रा कर रहे हैं, तो 10 हजार + 10 हजार रुपये देने पड़ेंगे।
Editorial
Updated:- 2026-02-27, 14:41 IST

कश्मीर घूमने का सपना देख रहे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने अलग-अलग शहरों से टूर पैकेज लाइव किया है। हर पैकेज का टिकट प्राइस अलग-अलग है। होटल, लोकल साइटसीइंग और कई जरूरी सुविधाएं इन पैकेज में मिल रही है, हालांकि कई टूर पैकेज में आपको तीनों टाइम खाने की सुवधा नहीं मिलेगी। केवल ट्रेन टिकट के आने-जाने का खर्च और घूमने के लिए ही गाड़ी की सुविधा मिल रही है। ऐसे में अगर पैकेज फीस ज्यादा है और आपको अपनी यात्रा में अलग से खर्च करने पड़ रहे हैं, तो आपको इससे सफर करना महंगा पड़ सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आप पैकेज फीस से यात्रा के पूरे खर्च का हिसाब लगा सकती हैं।

पटना से शुरू हो रहा टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत पटना से 20 मार्च को हो रही है।
  • पैकेज में श्रीनगर/गुलमर्ग/सोनमर्ग/पहलगाम घूम पाएंगे।
  • पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
  • पैकेज में फ्लाइट से यात्रा करवाई जाएगी और घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
  • अकेले यात्रा करने पैकेज फीस 49940 रुपये है।
  • अगर 2 यात्री साथ यात्रा करते हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस39680 रुपये है यानी 39680+ 39680 रुपये 2 लोगों के हिसाब से देने होंगे।
  • इसी तरह 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 38240 रुपये। हर व्यक्ति को अलग-अलग 38240 रुपये देने होंगे।

Kashmir tour packages

फायदेमंद होगा या नहीं

इस पैकेज की फीस आपको महंग लग सकती है, लेकिन ध्यान दें कि यात्रा की शुरुआत फ्लाइट से हो रही है। फ्लाइट से आने-जाने का खर्च ज्यादा हो रहा है, इसलिए पैकेज फीस 40 हजार तक जा रहा है। हालांकि, इस पैकेज में होटल, घूमने के लिए गाड़ी और फ्लाइट का टिकट का खर्च शामिल किया गया है, लेकिन तीनों टाइम खाना एड नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें- मार्च में घूमने के लिए नहीं जोड़ने पड़ेंगे ज्यादा पैसे, IRCTC ने मात्र 5000 में टूर पैकेज कर दिया है लाइव, जानें फायदेमंद होगा या नहीं

विशाखापटनम से शुरू हो रहा पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत 13 मार्च से हो रही है।
  • पैकेज में श्रीनगर/गुलमर्ग/सोनमर्ग/पहलगाम घुमाया जाएगा।
  • इस पैकेज में भी फ्लाइट से यात्रा करवाई जाएगी और घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
  • अकेले यात्रा करने पैकेज फीस 56070 रुपये है।
  • अगर 2 यात्री साथ यात्रा करते हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 45915 रुपये है यानी 45915 + 45915 रुपये 2 लोगों के हिसाब से देने होंगे।
  • इसी तरह 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 44490 रुपये। हर व्यक्ति को अलग-अलग 44490 रुपये देने होंगे।

Indian Railways Kashmir travel

फायदेमंद होगा या नहीं

पैकेज फायदेमंद होगा या नहीं, इसे जानने के लिए पहले आप फ्लाइट टिकट और होटल के प्राइस ऑनलाइन चेक कर लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि पैकेज में 2 टाइम खाना मिल रहा है, लंच नहीं दिया जाएगा। घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी, लेकिन वह शेयरिंग आधार पर होगी, इसलिए अलग से खर्च चेक करके आप हिसाब लगा सकती हैं।

तिरुवनंतपुरम से शुरू हो रहा पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत 21 मार्च से हो रही है।
  • यह पैकेज भी फ्लाइट से यात्रा का मौका दे रहा है और घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
  • अकेले यात्रा करने पैकेज फीस 53600 रुपये है।
  • अगर 2 यात्री साथ यात्रा करते हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 43450 रुपये है यानी 43450 + 43450 रुपये 2 लोगों के हिसाब से देने होंगे।
  • इसी तरह 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 42000 रुपये। हर व्यक्ति को अलग-अलग रुपये देने होंगे।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC दे रहा है 30 हजार रुपये में कश्मीर घूमने का मौका, टिकट बुक करने से पहले जानें यह कितना फायदेमंद?

Kashmir holiday deals

फायदेमंद होगा या नहीं

जो यात्री आरामदायक सफर करना पसंद करते हैं, उनके लिए यह पैकेज फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इन सभी पैकेज में आपको एयरपोर्ट से होटल लाने-ले जाने की सुविधा भी दी जाएगी। कश्मीर के किसी भी लोकेशन पर घूमने के लिए गाड़ी बुक करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि बस की सुविधा मिल रही है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।