Sat Mar 28, 2026 | Updated 02:06 AM IST HZ Awards 2026
1 to 10 april 2026 irctc tour packages under budget

1 से 10 अप्रैल की बीच शुरू होने जा रहा है IRCTC का सस्ता टूर पैकेज, बजट देखकर आप भी बनाएं प्लान

रेलवे की इन टूर पैकेज की खास बात यह है कि ये अलग-अलग बजट और लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। जो यात्री धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं या कोई हिल स्टेशन घूमना पसंद करता है, तो उनके लिए अलग पैकेज है।
Editorial
Updated:- 2026-03-27, 12:11 IST

रेलवे ने अप्रैल में 10 तारीख तक घूमने का प्लान बना रहे यात्रियों के लिए टर पैकेज की तैयारी की है। अप्रैल में इस समय कई जगहों पर बारिश हो रही है और मौसम ठंडा है, इसलिए यह घूमने के लिए बेस्ट है। जो लोग अचानक से ट्रिप पर निकल जाते हैं, उनके लिए इस तरह के टूर पैकेज बेस्ट होते हैं। क्योंकि, सभी तैयारियां पहले से ही तय होती हैं और आपको केवल सामान पैक करना होता है। घूमने के शौकीन लोग इस तरह के टूर पैकेज की खासियत अच्छे से समझ सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेलवे के 10 अप्रैल तक शुरू हो रहे पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आपको अगर सुविधाएं पसंद आती हैं, तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक कर सकती हैं।

बर्फ देख आएं

  • इस पैकेज की शुरुआत जयपुर से हो रही है।
  • पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
  • 10 अप्रैल से पैकेज की शुरुआत हो रही है।
  • पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम HEAVENLY KASHMIR EX JAIPUR है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
  • पैकेज में आप श्रीनगर/सोनमर्ग/गुलमर्ग/पहलगाम घूम पाएंगे।
  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 51,040 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 40,890 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 39,460 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 33,960 रुपये है।

Railway tour packages

पहाड़ों पर घूम आएं

  • इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से हो रही है।
  • पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
  • 1 अप्रैल से पैकेज की शुरुआत हो रही है।
  • पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम KOFFEE WITH KARNATAKA है।
  • पैकेज में आप कूर्ग / मैसूर घूम पाएंगे।
  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 16700 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 14010 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 10930 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 9810 रुपये है।
  • बजट टूर पैकेज आपके ट्रिप को आसान बना देते हैं।

इसे भी पढे़ं- Ayodhya Ram Mandir Tour Package IRCTC: 4 दिनों का पूरा प्लान, किराया और डिटेल्स, जानें पैकेज से पूरा दर्शन कैसे कर पाएंगी आप

April travel deals

समुद्र देख आएं

  • इस पैकेज की शुरुआत चंडीगढ़ से हो रही है।
  • पैकेज में गोवा घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
  • 4 अप्रैल से पैकेज की शुरुआत हो रही है।
  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम CHANDIGARH TO GOA RAIL TOUR PACKAGEA है।
  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 27,085 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 19,405 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 18,595 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 14,725 रुपये है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

इसे भी पढ़ें- मार्च में घूमने के लिए नहीं जोड़ने पड़ेंगे ज्यादा पैसे, IRCTC ने मात्र 5000 में टूर पैकेज कर दिया है लाइव, जानें फायदेमंद होगा या नहीं

IRCTC packages

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, irctc official

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।