herzindagi
goa tour package in february 2026 must travel with irctc know full facility and budget

लो जी! IRCTC के इस टूर पैकेज से बजट में उठा लो गोवा घूमने का मजा, फिर मत कहना बताया नहीं

गोवा टूर प्लान अगर पहली बार बना रहे हैं, तो रेलवे द्वारा लाइव किया गया पैकेज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस पैकेज की टिकट आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकती हैं। आपको बताई जा रही जानकारी भी रेलवे की वेबसाइट पर पहले ही लाइव कर दी गई है।
Editorial
Updated:- 2026-01-30, 13:34 IST

गोवा घूमने वालों की मौज हो गई है। क्योंकि, रेलवे फिर से फरवरी में घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए गोवा टूर पैकेज लेकर आ गया है। इस पैकेज में आपको गोवा की फेमस जगहों पर घुमाया जाएगा। घूमने के लिए गाड़ी की सुविधा भी रेलवे की तरफ से ही दी जाएगी। इसके साथ ही ट्रेन या फ्लाइट जिससे भी आपको सफर करवाया जाएगा, वहां प्लेटफॉर्म पर उतरने के बाद, होटल तक जाने के लिए गाड़ी भी मिलेगी। इतना ही नहीं, जब आप वापस अपने शहर की तरफ आ रहे होंगे, उसके लिए भी होटल से रेलवे स्टेशन/फ्लाइट के लिए गाड़ी की सुविधा दी जाएगी। गोवा टूर पैकेज में और क्या सुविधाएं मिल रही हैं, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।

गोवा टूर पैकेज में क्या मिल रहा है?

  • गोवा पैकेज टिकट आप चंडीगढ़ से बुक कर सकती हैं।
  • पैकेज की शुरुआत 6 फरवरी 2026 से हो रही है।
  • इसके बाद आप हर शनिवार टिकट बुकिंग कर सकती हैं।
  • पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है। यानी आप 6 दिनों तक इस पैकेज से गोवा घूम सकती हैं।
  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाई जाएी, इसलिए ध्यान रखें कि आपके लगभग 2 से 3 दिन ट्रेन में चले जाएंगे।
  • पैकेज में गोवा के अंदर घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम CHANDIGARH TO GOA RAIL TOUR PACKAGE है। पैकेज का नाम गूगल सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
  • ध्यान रखें कि यह रेलवे द्वारा लाइव किया गया टूर पैकेज है।
  • इस पैकेज के बारे में जानकारी आप गोवा टूर पैकेज के लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकती हैं। 

goa tour package in february 2026

गोवा जाने के लिए पैकेज फीस क्या है?

  • पैकेज में स्लीपर और एसी कोच में टिकट बुक करने का ऑप्शन मिल रहा है।
  • फरवरी में मौसम ठंडा होता है, इसलिए आप खर्च बचाने के लिए स्लीपर टिकट बुक कर सकती हैं।
  • स्लीपर टिकट बुक कर रही हैं, तो प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 31,795 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ सफर कर रही हैं, तो प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 17,960 रुपये है। प्रति व्यक्ति से अर्थ यह है कि आपको 17,960_ 17,960 रुपये, दो लोगों के अलग-अलग देने होंगे।
  • 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 15,095 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 7,115 रुपये है।

गोवा पैकेज में क्या सुविधाएं मिल रही है?

  • 3AC/SL में आपको कन्फर्म सीट मिलेगी।
  • पिक एंड ड्रॉप सुविधा के साथ-साथ शहर में घूमने के लिए गाड़ी भी मिलेगी।
  • बोट क्रूज में भी घूमने का खर्च पैकेज फीस में शामिल किया जाएगा।
  • गोवा में 3 रातों का आवास मिलेगा। क्योंकि, बाकी दिन आप ट्रेन में बिताएंगे।
  • केवल 3 नाश्ता मिलेगा, लंच और डिनर के लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने होंगे।
  • जीएसटी खर्च भी पैकेज फीस में शामिल है।

goa tour package in february 2026   irctc know full facility and budget

गोवा के इस पैकेज से घूमना सस्ता पड़ेगा या महंगा?

आरामदायक यात्रा के लिए यह पैकेज बेस्ट है। यह रेलवे द्वारा शुरू किया गया है, इसलिए इसमें आपको धोखे की चिंता भी नहीं होगी। रिफंड मिलने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकि, जो लोग बजट में यात्रा करना पसंद करते हैं, उनके लिए यह पैकेज महंगा हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि बजट में सफर करने वाले लोग, बच्चों को भी अपने रूम में रख सकते हैं। बच्चों के लिए उन्हें अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती। मां-बाप के खर्चों में ही पैसे डिवाइड हो जाते हैं। इसके अलावा होटल भी आप अच्छे से चेक करके बजट वाला चुन सकते हैं, लेकिन रेलवे के इस पैकेज में उनकी तरफ से ही सभी सुविधाएं दी जाती है। इसलिए, आप इसमें कोई बदलाव नहीं कर सकते।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, irctc offical website

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।