
नवरात्रि पर लाखों लोग हर साल वैष्णो देवी दर्शन का प्लान बनाते हैं। इस साल 19 मार्च से चैत्र नवरात्री का पर्व शुरू हो रहा है। नवरात्रि में वैष्णो देवी के दर्शन करने जाना शुभ माना जाता है, इसलिए कई यात्री टूर पैकेज से भी घूमने का प्लान करते हैं। नवरात्रि के इन नौ दिनों में आपको वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों में भीड़ भी देखने को मिलने वाली है, अब केवल नवरात्रि को 2 ही दिन बचे हैं, इसलिए ट्रेन में सीट मिलना भी मुश्किल हो रहा है। जिन यात्रियों ने पहले ही टिकट बुक करवा ली थी, उनके लिए सफर करना आसान है। हालांकि, अन्य यात्रियों को भी अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रेलवे ने ऐसे यात्रियों के लिए टूर पैकेज की सुविधा शुरू कर दी है। इस पैकेज से आप आरामदायक सफर पूरा कर लेंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेलवे द्वारा लाइव किए गए पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
इसे भी पढ़ें- रेलवे का नया टूर पैकेज VS प्राइवेट यात्रा, चार धाम यात्रा के नए प्लान से जानें सफर करना फायदेमंद होगा या नहीं
image credit- irctc official website
पैकेज फीस के अनुसार यात्रा आपको ठीक लग सकती है। यह पैकेज उन यात्रियों के लिए बेस्ट है, जिसे ट्रेन में टिकट नहीं मिल रही और जो आरामदायक सफर करना पसंद करते हैं। लेकिन बजट में सफर करने वाले यात्रियों को यह पैकेज महंगा लग सकता है, क्योंकि इसमें प्रति व्यक्ति फीस लग रही है। 2 यात्री साथ यात्रा कर रहे हैं, तो 9330+9330 रुपये देने होंगे। इसके साथ अगर कोई बच्चा भी है, तो उसके लिए अलग से 7550 रुपये देने होंगे। बजट टूर पैकेज आपके ट्रिप को आसान बना देते हैं।
इसे भी पढ़ें- IRCTC ने लाइव कर दिया है गुजरात का नया टूर पैकेज, जानें यात्रियों को इससे घूमना सस्ता पड़ेगा या महंगा?
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।