Sat Mar 21, 2026 | Updated 10:16 PM IST HZ Awards 2026
meerut metro and namo bharat train route ticket booking counter price and all details

Meerut Metro और नमो भारत की ट्रेन के लिए क्या जाना होगा अलग-अलग स्टेशन? टिकट बुकिंग से लेकर यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी पढ़ लें यहां

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के अधिकारियों के अनुसार अगर कोई यात्री नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच में सफर करता है, तो तय टिकट के ऊपर उसे 20 रुपये एक्सट्रा देने होंगे।
Editorial
Updated:- 2026-02-23, 14:40 IST

मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन की यात्रा कहां से शुरू होगी? इसके बारे में यात्री सर्च कर रहे हैं। क्या एक ही रूट पर दोनों ट्रेनें चलने वाली हैं और एक ही स्टेशन से इस रूट के लिए ट्रेन मिलेगी, इसके बारे में भी लोग जानना चाह रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दिखाई गई है। रवि‍वार शाम छह बजे से इस ट्रेन शुरू कर दी गई है। अगर आप भी इस ट्रेन से सफर करने वाली हैं, तो आपको इसके रूट और टिकट के बारे में पहले ही जानकारी ले लेनी चाहिए। ट्रेन कहां से मिलेगी और दोनों ट्रेनों का टिकट प्राइस क्या होगा, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।

Meerut Metro और नमो भारत की ट्रेन एक ही जगह मिलेगी क्या?

यात्रियों को समझ नहीं आ रहा है कि दोनों ट्रेन उन्हें कहां मिलने वाली है? बता दें कि एक ही स्टेशन एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो रेल चलाई जा रही है। यानी एक ही प्लेटफार्म से आपको दोनों ट्रेनें मिलने वाली है। इसके लिए आपको किसी और स्टेशन पर नहीं जाना होगा। बस स्टेशन के पास ही इन स्टेशन को बनाया गया है।

  • नमो भारत का रूट- सराय काले खां, नई दिल्ली से चलकर मोदीपुरम, उत्तर प्रदेश तक जाएगी।
  • मेरठ मेट्रो का रूट- उत्तर प्रदेश में मेरठ दक्षिण से चलकर मोदीपुरम, उत्तर प्रदेश तक 21 किलोमीटर लंबा मेट्रो ट्रैक बनाया गया है।
  • वापसी में ट्रेन मेरठ मोदीपुरम से चलेगी और दिल्ली के सराय काले खां तक आएगी। इसके रास्ते में कुल 13 स्टेशन आएंगे।
  • दोनों ही ट्रेन एक ही ट्रैक पर चलेगी। नमो भारत के लिए मेरठ में अलग से ट्रैक नहीं बनाया गया है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है, ताकि यात्री एक ही रूट पर यात्रा कर सके। उन्हें अलग स्टेशन से ट्रेन न लेना पड़े।

इसे भी पढ़ें- Meerut Metro Opening: दिल्ली-मेरठ का सफर अब होगा सुपरफास्ट, मात्र 60 मिनट में पहुंचेंगे मंजिल; जानें कब से शुरू हो रही सेवा

Meerut Metro and Namo Bharat shared track

ध्यान दें कि दिल्ली से मेरठ के लिए नमो भारत शुरू हुई है और मेरठ शहर के अंदर ही मेट्रो रूट का उद्घाटन भी हुआ है। इसका अर्थ है कि जो यात्री दिल्ली से मेरठ के स्टेशन मोदीपुरम तक नमो भारत से जाते हैं। वह मोदीपुरम पहुंचने के बाद मेरठ दक्षिण तक मेट्रो से जा सकते हैं। अब मेरठ में घूमने के लिए भी बस या ऑटो लेने की जरूरत नहीं। आप मेट्रो के अंदर अब सफर करें।

दिल्ली से मेरठ नमो भारत का टिकट प्राइस क्या है?

दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन से मेरठ के लिए नमो भारत ट्रेन मिलेगी। नमो भारत ट्रेन से मेरठ के मोदीपुरम तक पहुंचने पर आपको 210 रुपये टिकट प्राइस देना होगा।
नमो भारत का न्यूनतम किराया 20 रुपये है, जिसमें अगर आप 1 स्टेशन भी सफर करेंगी, तो 20 रुपये देने होंगे।

आप मेरठ में है और मेट्रो से सफर कर रही हैं, तो मोदीपुरम स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक 60 रुयये देने होंगे।
मेरठ मेट्रो से अगर आप 1 स्टेशन या 2 स्टेशन भी सफर करती हैं, तो न्यूनतम किराया 20 रुपये है। अधिकतम 60 रुपये तय किया गया है।

इसे भी पढ़ें- UP के ये 3 एक्सप्रेसवे बदल देंगे सफर का मजा, दिल्ली से जाने वाले यात्रियों की होगी डबल मौज, घूमने का प्लान बना रहे लोग जान लें

Namo Bharat ticket price Delhi to Modipuram

मेरठ मेट्रो का न्यूनतम किराया 20 रुपये से अधिकतम 60 रुपये रखा गया है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, jagran new media

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।