
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आज और कल हजारों यात्रियों की ट्रेन होगी। रेलवे स्टेशन से यात्रियों की भीड़ की खबरें भी लगातार आ रही हैं। ऐसे में जिन यात्रियों की ट्रेन है, वह भी भीड़ की वजह से काफी परेशान हो रहे हैं। इस समय ऐसे कई यात्री हैं, जो ऑफिस से सीधे स्टेशन भाग रहे हैं, तो कोई आखिरी वक्त तक वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने का इंतजार कर रहा है। अगर ट्रेन छूट गई, तो टिकट के पैसे तो वेस्ट होंगे ही साथ में त्योहार भी खराब हो जाएगा, क्योंकि इस मौके पर हर कोई अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता है। ऐसे में अगर आप भी होली पर घर जा रहे हैं और आपकी ट्रेन दिल्ली से है, तो ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना आपकी छोटी सी लापरवाही आपकी ट्रेन छूटने की वजह बन सकती है।
होली की वजह से स्टेशनों पर बहुत ज्यादा भीड़ है। अगर आप देर से पहुंचेंगी तो भीड़ के कारण प्लेटफॉर्म तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है। हर यात्री के पास सामान ज्यादा है। बड़े स्टेशनों पर बैग स्कैनिंग और यात्रियों की चेकिंग में भी समय बहुत ज्यादा जा रहा है, ऐसे में अगर आपके पास भी सामान ज्यादा है और आप रेलवे स्टेशन पर लेट पहुंच रही हैं, तो ये मत सोचिए कि आपको लाइन में आगे लगने का मौका मिल जाएगा। चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मी और लाइन में लगे यात्री भी आपको पहले जाने का मौकै नहीं देने वाले, क्योंकि वह घंटों से लाइन में लगे हैं, इसलिए कोशिश करें कि ट्रेन चलने से लगभग एक घंटे पहले रेलवे स्टेशन पहुंच जाएं।

यात्री ध्यान रखें कि स्टेशन परिसर के बाहर और अंदर ट्रैफिक जाम बहुत ज्यादा लग रहा है। स्टेशन के बाहर ऑटो, टैक्सी व प्राइवेट गाड़ियों की लंबी कतार लग रही है, जिसकी वजह से लोग कई घंटों तक जाम में फंसे रह जा रहे हैं। समय से पहले अगर आप आती हैं और जाम में फंसती है, तो आपको इतनी ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। ध्यान रखें कि दिल्ली के लगभग सभी स्टेशनों पर हमेशा ही ट्रैफिक जाम की वजह से यात्रियों को परेशानी होती है, ऐसे में त्योहारों के समय यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें- होली पर टिकट की मारामारी होगी खत्म, इन स्पेशल ट्रेनों में सीट पाने के लिए आजमाएं ये 3 हैक्स; सफर होगा आसान

हर बार जिस प्लेटफॉर्म पर आपको ट्रेन मिलती है, ऐसा जरूरी नहीं है कि उसी पर आपको आज भी ट्रेन मिले। कई बार अंतिम समय में ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदल दिया जाता है, लेकिन इसे लेकर लगातार अनाउंसमेंट भी होती है। इसलिए, समय से पहले पहुंचेंगी, तो अगर प्लेटफॉर्म बदल भी जाता है, तो भीड़ में सामान लेकर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहुंचना आसाना होगा। आपको भागने की जरूरत नहीं होगी। ट्रेन से जुड़ी जानकारी आपको पता होगी, तो यात्रा में परेशानी नहीं होगी।

भीड़ ज्यादा होने की वजह से कोच तक पहुंचने में यात्रियों को परेशानी हो रही है। प्लेटफॉर्म पर चलने की जगह मिलना मुश्किल है, ऐसे में अगर आपका कोच ट्रेन के आखिरी में है और आप शुरुआत में हैं, तो आपके लिए वहां तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है, अगर ट्रेन चलने वाली है, तो अपने कोच तक जाने की कोशिश न करें। आपके सामने जो भी कोच आ रहा है, उस कोच में ही चढ़ जाएं, इसके बाद आगे किसी प्लेटफॉर्म पर समय मिलेगी, तो उतर कर अपने कोच तक पहुंचना अच्छा होगा या ट्रेन के अंदर ही अंदर अपने कोच तक जाया जा सकता है। ट्रेन में सफर करने से पहले आपको प्लेटफॉर्म से जुड़ी जरूरी जानकारी पता होनी चाहिएस वरना आप कोच खोजने में ही परेशान हो जाएंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।