Sat Feb 28, 2026 | Updated 04:05 AM IST
herzindagi
train ticket booking hacks to get confirm seat on holi 2026

होली पर टिकट की मारामारी होगी खत्म, इन स्पेशल ट्रेनों में सीट पाने के लिए आजमाएं ये 3 हैक्स; सफर होगा आसान

होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि अपनों से मिलने का बहाना भी होता है। अपने परिवार से दूर शहरों में नौकरी के लिए आए लोगों के पास, त्योहार ही ऐसा समय होता है, जिसमें उन्हें घर जाने का मौका मिलता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-27, 14:50 IST

होली पर इस समय लाखों लोग कन्फर्म ट्रेन टिकट होने का इंतजार कर रहे हैं। किसी की टिकट वेटिंग में अटकी है, तो कोई इस उम्मीद में है कि RAC टिकट ही मिल जाए। मोबाइल पर बार-बार PNR स्टेटस चेक करना और चार्ट बनने का इंतजार करना, यात्रियों के लिए आम हो गया है। ऐसे में कई यात्री यह उम्मीद लगा बैठे हैं कि सीट कन्फर्म नहीं होगी। भारतीय रेलवे ने हर साल की तरह इस साल भी भीड़ को संभालने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई है, लेकिन इसमें भी उन्हें सीटें वेटिंग में मिल रही है। अगर आपकी भी टिकट कन्फर्म नहीं हुई है, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको हैक्स बताएंगे। इन हैक्स की मदद से आप कन्फर्म टिकट पाने की कोशिश कर सकती हैं।

रूट में आने वाले अगले स्टेशन पर टिकट चेक करें

कन्फर्म सीट पाने का यह सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप, उस ट्रेन के रूट में पड़ने वाले स्टेशन की टिकट सर्च करें। यह तरीका तब फायदेमंद हो सकता है, जब आपको एक स्टेशन पर सभी सीटें वेटिंग में नजर आए। जब आपके स्टेशन से सीटें फुल हो चुकी होती हैं, तो रास्ते में कुछ स्टेशन ऐसे होते हैं, जहां से यात्रियों ने टिकट बुक नहीं की होती। उनका सफर बीच में ही खत्म हो रहा होता है, इसलिए आगे की सीटें खाली हो जाती है। आप किसी शहर से टिकट बुक कर रहे हैं और वहां से सीटें फुल हैं, तो संभव है कि वही ट्रेन अगले बड़े जंक्शन से कन्फर्म सीट दिखा दे। इसलिए यह तरीका आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

RAC train ticket confirmation hacks

रूट ब्रेक करके टिकट लें

इसका अर्थ है कि आप रास्ते में पड़ने वाले बीच के स्टेशन तक ही सीट बुक करने की कोशिश करें। कई बार ऐसा होता है कि एक स्टॉप से दूसरे स्टॉप तक सीटें फुल होती है, लेकिन बीच में किसी स्टेशन तक सीट कन्फर्म हो जाती है। उदाहरण के लिए आप दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए टिकट बुक कर रही हैं, लेकिन टिकट नहीं मिल पा रही। हालांकि, हो सकता है कि दब आप दिल्ली से पानीपत या अंबाला तक टिकट बुक करें, तो कन्फर्म मिल जाए। आधा सफर ट्रेन से करने के बाद आप बाकी रास्ता बस से कवर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Holi Special Train: होली स्पेशल ट्रेनों में अभी भी खाली हैं सीटें, भारतीय रेलवे ने इन रूटों पर बढ़ाईं संख्या, जानें रूट और टाइमिंग

check train tickets next station routes

अलग-अलग क्लास चेक करें

ऐसा जरूरी नहीं है कि स्लीपर में टिकट नहीं मिल रही है, तो किसी और कोच में भी सीटें कन्फर्म नहीं हो पाएगी। आप दूसरे स्टेशन से भी अलग-अलग कोच में टिकट चेक कर सकते हैं। उदाहरण के लिए दिल्ली से चंडीगढ़ की जगह दिल्ली से अंबाला की ट्रेन टिकट चेक करते समय, एसी, स्लीपर और 1AC जैसे कोच भी चेक कर सकती हैं। इससे आपको किसी न किसी कोच में ट्रेन टिकट मिल जाएगी।  ऑनलाइन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है। 

इसे भी पढ़ें- Holi Special Train 2026: होली पर घर जाने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, इन स्पेशल ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिलना होगा आसान

waitlisted train ticket confirmation strategies

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।