Fri Apr 17, 2026 | Updated 03:32 AM IST
image

IRCTC का बड़ा धमाका, अब पेमेंट फेल होने पर भी नहीं छूटेगी कन्फर्म सीट; जानें 'Resume Retry' फीचर

IRCTC ने 'Resume Retry' नामक एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे ट्रेन टिकट बुकिंग के दौरान पेमेंट फेल होने पर भी कन्फर्म सीट नहीं छूटेगी। यह सुविधा पेमेंट अटकने पर वहीं से दोबारा भुगतान करने की अनुमति देती है, खासकर तत्काल बुकिंग में यह बेहद उपयोगी है।
Editorial
Updated:- 2026-04-15, 13:14 IST

ट्रेन टिकट बुक करते समय सबसे ज्यादा स्ट्रेस तब होता है जब पेमेंट कट जाता है और कन्फर्म सीट हाथ से निकल जाती है। खासकर तत्काल बुकिंग के दौरान, एक-एक सेकंड कीमती होता है। इसी समस्या का समाधान करने के लिए IRCTC एक गेम-चेंजर फीचर लेकर आया है, जिसे 'Resume Retry' कहा जा रहा है। ऐसे में इस फीचर के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यह नया सिस्टम आपके टिकट बुकिंग के अनुभव को कैसे बदलने वाला है?  जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

क्या है IRCTC का 'Resume Retry' फीचर?

अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेट की कमी, बैंक सर्वर का डाउन होना या पेमेंट गेटवे में तकनीकी खराबी के कारण पैसे तो कट जाते हैं, लेकिन टिकट बुक नहीं हो पाती। ऐसे में यात्री को दोबारा ट्रेन सर्च करनी पड़ती है और पैसेंजर की जानकारी दर्ज करनी होती है। जब तक आप यह सब दोबारा करते हैं, तब तक कन्फर्म सीटें खत्म हो जाती हैं।

2 - 2026-04-15T122209.644

'Resume Retry' फीचर इसी मुश्किल को आसान बनाता है। जी हां, अगर पेमेंट फेल हो जाए, तो आप पूरी प्रक्रिया शुरू से करने के बजाय उसी जगह से दोबारा पेमेंट कर सकें। सबसे बड़ी बात यह है कि यदि पैसा कट चुका है, तो यह सिस्टम उसी कटे हुए पैसे को टिकट बुकिंग से जोड़ देता है।

इसे भी पढ़ें - IRCTC के इस टूर पैकेज से हर शनिवार जा सकती हैं गोवा घूमने, जानें बजट और सभी सुविधाएं

यह फीचर कैसे काम करता है?

टिकट बुक करते समय पेमेंट पेज पर आपको 'IRCTC iPay' का ऑप्शन चुनना होगा। आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड या UPI में से किसी का भी यूज कर सकते हैं।

यदि पेमेंट अटक जाए और पैसा कट जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। वहां आपको 'Resume/Retry' का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

चूंकि आपने iPay का इस्तेमाल किया है, इसलिए IRCTC का सर्वर तुरंत पहचान लेगा कि इस ट्रांजैक्शन आईडी के लिए पैसा पहले ही कट चुका है।

1 - 2026-04-15T122221.020

सिस्टम आपसे दोबारा पैसे नहीं मांगेगा, बल्कि पुराने पेमेंट को ही प्रोसेस करके आपकी टिकट तुरंत जनरेट कर देगा।

इन खास बातों का रखें ध्यान

यह सुविधा केवल IRCTC के अपने पेमेंट गेटवे 'iPay' पर उपलब्ध है। अगर आप HDFC, ICICI या पेटीएम जैसे अन्य गेटवे चुनते हैं, तो यह फीचर काम नहीं करेगा। इससे अलग आपकी नई बुकिंग का पैसा उतना ही होनी चाहिए, जितना पिछली फेल बुकिंग का था। अगर किराए में कोई बदलाव होता है, तो यह ऑप्शन काम नहीं करेगा।

इसे भी पढ़ें - IRCTC के अप्रैल टूर पैकेज में यात्रियों को तिरुपति जाने का मिल रहा है मौका, जानें कितने बजट में ट्रिप हो जाएगा पूरा?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।