
रेलवन ऐप यात्रियों को टिकट बुक करने पर एक अच्छा ऑफर दे रहा है। इसमें अगर आप रेलवन ऐप के वॉलेट में पैसे डालने के बाद बुकिंग करेंगी, तो आपको और भी ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर आज से शुरू हो गया है। बुकिंग की यह सुविधा अनरिजर्व्ड टिकट यानी जनरल टिकट पर मिलने वाली है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेलवन ऐप द्वारा जारी की इस सुविधा के बारे में विस्तार से बताएंगे। आप कैसे टिकट बुक कर सकती हैं और क्या आपको सुविधाएं मिलने वाली हैं, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।
ध्यान रखें कि जनरल टिकट के अलावा आपको किसी और टिकट पर डिस्काउंट नहीं मिलेगा। यह सुविधा आज से शुरू हो गई है। जो भी यात्री रेलनव ऐप से ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान UPI, क्रेडिट, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट करके टिकट बुक कर रहे हैं, उन्हें डिस्काउंट मिलेगा। रेलवे की तरफ से 30 दिसंबर को जनरल टिकट पर छूट देने की बात कही गई थी।

इसे भी पढ़ें- ट्रेन में टिकट पाने के लिए दिन का सही समय जान लें, कन्फर्म सीट मिल सकती है आपको
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik, railone app
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।