
टिकट बुक करते समय ऐसा हजारों यात्रियों के साथ होता है। मेरी भी एक साथी के साथ ऐसा ही हुआ। उसने 1 हफ्ते पहले IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक करने की कोशिश की थी तो टिकट बुक नहीं हुई, लेकिन पैसे कट गए। पैसे कटने के बाद उसने कुछ देर तक इंतजार किया कि शायद पैसे वापस आ जाए, लेकिन न ही पैसे रिफंड हुए और न ही टिकट कन्फर्म हुई। हालांकि, उसे ट्रेन से सफर करना था, इसलिए उसने फिर से टिकट बुक करने की कोशिश की, लेकिन फिर से वही हुआ। 2 बार पैसे कट जाने की वजह से उसने फिर से टिकट बुक करने के बारे में नहीं सोचा, क्योंकि वह बहुत ज्यादा परेशान हो गई थी। ऐसे में पैसे कट जाने के बाद क्या उसके पैसे वापस आए या अभी तक वह सीट कन्फर्म होने का इंतजार कर रही है।
पैसे कट गए हैं, लेकिन टिकट बुक नहीं हुई है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि रेलवे ऐसी स्थिति में रिफंड वापस कर देता है। अक्सर यात्री घबरा जाते हैं और रेलवे के टोल फ्री नंबर खोजने लगते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि जब भी किसी यात्री के साथ ऐसा होता है, तो उसे रिफंड मिल जाता है। मेरी साथी यात्री को भी उसका रिफंड मिल गया था?

आपको रेलवे के इस नियम को समझना होगा कि यह रिफंड कितने दिन में मिलता है। अधिकतर देखा जाता है कि इस तरह से अकाउंट से पैसे डेबिट होने पर उसी समय कुछ मिनट बाद पैसे वापस कर दिए जाते हैं। हालांकि, अगर इसमें लेट लग रहा है, तो आपको 2 से 3 दिन का इंतजार करना चाहिए। ऐसा बहुत कम होता है, जब यात्रियों को इतना इंतजार करना पड़े। लगभग 7 दिनों के अंदर रेलवे द्वारा काटे गए पैसे रिफंड हो जाते हैं। अगर टिकट जनरेट नहीं हुई (PNR नहीं बना) है तो आपको रिफंड मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें- ट्रेन की सीट पर इस पतली सी पट्टी का क्या है यूज? रोज सफर करने वाले भी इसके बारे में नहीं जानते
इसके लिए आप रेलवे के टोल फ्री नंबर 139 पर संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा रेलवे के 011-23344787 या 14646 पर भी संपर्क करके आप अपनी पूरी जानकारी दें, इसमें आपसे टिकट कब बुक की गई और कहां से कहां तक के लिए आप टिकट बुक कर रही थी, इसके बारे में जानकारी ली जाएगी। सभी जानकारी लेने के बाद आपको रिफंड कितने दिन में मिल जाएगा, इसके बारे में बताया जाएगा। अगर इससे भी कुछ नहीं हो रहा तो आप TDR फाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली रेलवे स्टेशन से भी ज्यादा फेमस है कर्नाटक का हुबली जंक्शन, जानें इससे जुड़ी रोचक बातें
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।