
Travel Tips: भारत में आधे से ज्यादा लोग ट्रेन से ट्रैवल करते हैं। ये एक आसान और सस्ता ऑप्शन है। जब भी कोई ट्रेन से ट्रैवल करने के लिए रिजर्वेशन करता है तो बाद में सीट ढूंढने की झंझट खत्म हाे जाती है। आपकी एक सीट फिक्स्ड हो जाती है। हालांकि, कई बार लोगों के प्लान चेंज हो जाते हैं या फिर ट्रेन कैंसिल या छूट जाती है। ऐसे में सबसे बड़ी टेंशन टिकट के रिफंड की होती है।
ऐसे में अगर आपने IRCTC से टिकट बुक किया है, तो कई बार आपको रिफंड मिल जाता है। इसके लिए आपको एक खास प्रॉसेस फॉलो करनी होती है, जिसे TDR (Ticket Deposit Receipt) कहा जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे टिकट का रिफंड ले सकती हैं? आइए जानते हैं-
-1769672267948.jpg)
TDR का मतलब टिकट डिपॉजिट रिसीप्ट होता है। अगर आपने ट्रेन से ट्रैवल नहीं किया तो रेलवे को इसकी जानकारी देकर आप रिफंड के लिए आवेदन कर सकती हैं। अगर वजह रेलवे के नियमों के अंदर आती है, तो आपका पैसा वापस मिल सकता है।
IRCTC के नियमों के मुताबिक, इन स्थितियों में TDR फाइल किया जा सकता है-
आपको बता दें कि हर वजह पर आपको रिफंड नहीं मिल पाएगा, इसलिए आपको सही कारण बताना बहुत जरूरी है।
आप जो भी कारण चुनेंगी तो TDR फाइल करने की अलग-अलग समय सीमा होती है। अगर आपने उस समय के बाद आवेदन किया, तो रिफंड रिजेक्ट भी हो सकता है।
ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको हर बार पूरा पैसा वापस ही मिल जाएगा। रिफंड की रकम आपकी चुनी गई वजह और रेलवे के नियमों पर डिपेंड करती है। कुछ मामलों में तो आपको पूरा पैसा मिल जाता है, लेकिन कुछ में थोड़े पैसे काटकर वापस किए जाते हैं।
तो अगर आप भी ट्रेन के टिकट का रिफंड वापस पाना चाहती हैं ताे इन तरीकों से सही समय पर TDR फाइल कर सकती हैं। इससे आपका पैसा बेकार नहीं जाएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Jagran
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।