Sat Mar 21, 2026 | Updated 11:51 PM IST HZ Awards 2026
train cancelling tips

वंदे भारत और अमृत भारत में टिकट कैंसिल करना पड़ेगा भारी, जानें रिफंड से जुड़े नए नियम

भारतीय रेलवे ने वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के टिकट कैंसिलेशन और रिफंड नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। अब ट्रेन छूटने के 8 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा। 
Editorial
Updated:- 2026-02-04, 17:24 IST

अगर आप भी वंदे भारत या अमृत भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में सफर करती हैं या आगे यानि भविष्य में मन बना रही हैं, तो अब आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। बता दें कि भारतीय रेलवे ने इन हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के नियमों में बेहद अहम और बड़े बदलाव किए हैं। अब लापरवाही बरतने पर आपकी जेब पर भारी चपत लग सकती है। ऐसे में इन बदलावों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के नियमों में क्या बदलाव किए गए हैं। पढ़ते हैं आगे...

हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए जरूरी नियम

सबसे चौंकाने वाला नियम यह है कि अगर आपके पास वंदे भारत स्लीपर या अमृत भारत II का कंफर्म टिकट है और आप ट्रेन छूटने के समय से 8 घंटे पहले उसे कैंसिल करते हैं, तो आपको एक पैसा भी वापस नहीं मिलेगा।

train (2)

रेलवे पूरा किराया जब्त कर लेगा। यह नियम AC और स्लीपर, दोनों क्लास पर समान रूप से लागू होता है।

इसे भी पढ़ें - Online Games Addiction: गेम की लत छीन न ले आपके बच्चे की मुस्कान, एक्सपर्ट से समझें कैसे छुड़ाएं यह आदत

नए कैंसिलेशन चार्जेस क्या हैं?

बता दें कि रेलवे ने अब समय के हिसाब से तीन अलग-अलग स्लॉट तय कर दिए हैं, जिन्हें समझना यात्रियों के लिए बहुत जरूरी है। पहला नियम 72 घंटे से पहले का है, यानि अगर आप सफर से 3 दिन पहले टिकट कैंसिल करवाती हैं, तो किराए का 25% हिस्सा आपके पूरे अमाउंट से काट लिया जाएगा और बाकी 75% पैसा आपको वापस मिल जाएगा यानी नुकसान होगा लेकिन ज्यादा नहीं। दूसरा नियम 72 से 8 घंटे के बीच का है।

train (3)

अगर आप ट्रेन छूटने से 3 दिन से लेकर 8 घंटे के बीच टिकट कैंसिल करते हैं, तो सीधा 50% पैसा कट जाएगा यानि नुकसान आधा होगा। उदहारण आपके टिकट 500 के हैं तो 250 काट लिए जाएंगे। चौथा नियम है 8 घंटे से कम समय का। इस दौरान कैंसिलेशन पर जीरो रिफंड मिलेगा, यानी आपकी पूरी रकम डूब जाएगी। 

नियमों को इतना सख्त क्यों बनाया गया?

बता दें कि आम ट्रेनों के मुकाबले वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनों के नियम बेहद ही अलग हैं। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि इन ट्रेनों में RAC या वेटिंग लिस्ट का सिस्टम नहीं होता है। यहां हर सीट बेहद आसानी से कंफर्म हो जाती है। अगर कोई यात्री आखिरी समय में अपनी सीट कैंसिल करता है, तो रेलवे के लिए उस सीट को तुरंत भरना मुश्किल हो जाता है।

इसे भी पढ़ें - तीन सगी बहनों ने Online Love Game के चक्कर में दी जान, एक्सपर्ट से जानें एडिक्शन के लक्षण और बचाव

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।