
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन जल्दी ही होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को ट्रेन का उद्घाटन करेंगे, इसके बाद ट्रेन सभी यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगी। यात्रियों को काफी समय से इस ट्रेन के शुरू होने का इंतजार है। इस ट्रेन को लेकर लगातार रेलवे विभाग द्वारा नए-नए अपडेट जारी होते रहते हैं। हाल ही में रेलवे की तरफ टिकट बुकिंग को लेकर जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस ट्रेन में यात्रियों को RAC टिकट के साथ सफर करने का मौका नहीं मिलने वाला है। अन्य ट्रेनों में यात्रियों को RAC या जनरल टिकट के साथ भी सफर का मौका मिल जाता था, लेकिन इस ट्रेन में ऐसा नहीं है। अगर आप सफर करना चाह रही हैं, तो आपको ट्रेन से जुड़ी सभी जानकारी पता होनी चाहिए।
गुवाहाटी और कोलकाता (हावड़ा) तक ही आप स्लीपर ट्रेन से सफर कर सकती हैं। पहला रुट केवल यही तय किया गया है। वंदे भारत ट्रेन से अभी आप केवल बैठकर ही सफर कर सकती हैं, लेकिन अब स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में आपको लेटकर सफर करने का मौका मिलेगा। ऐसे में अन्य ट्रेनों में जो सफर आप लंबे समय में पूरा करते थे, वह कम समय में पूरा किया जा सकेगा।

वंदे भारत ट्रेन में आपको RAC टिकट मिलने का ऑप्शन नहीं मिलने वाला है। इस ट्रेन में आप वेटिंग टिकट के साथ भी सफर नहीं कर पाएंगे, क्योंकि गेट पर खड़े होना भी अलाउ नहीं है। RAC टिकट का ऑप्शन मिलेगा ही नहीं, तो यात्रा करने की उम्मीद भी आप नहीं लगा सकते। अगर सीट उपलब्ध नहीं होगी तो टिकट मिलेगा ही नहीं, लेकिन RAC या वेटिंग नहीं दी जाएगी। इससे सफर करने का फायदा यह होगा कि आपको पहले ही पता चल जाएगा कि सीट मिली है या नहीं।
यह भी पढ़ें- Vande Bharat का महंगा टिकट देख न हों परेशान, बुकिंग करते समय करें ये एक काम, 300 रुपये कम हो जाएगा किराया

इस ट्रेन में यात्रियों को VIP टिकट के साथ सफर करने का मौका भी नहीं मिलने वाला है। किसी भी अधिकारी या अफसरों मंत्रियों को भी इस ट्रेन में VIP कल्चर के साथ सीट नहीं मिलने वाली। यहां तक कि रेलवे के सीनियर अफसर भी इस ट्रेन में सफर नहीं कर पाएंगे। इस ट्रेन में सभी यात्रियों को सीटें एक समान दर्जे के साथ ही दी जाएगी।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।