Fri Feb 27, 2026 | Updated 04:14 AM IST
herzindagi
holi special train 2026 uttar pradesh to bihar route time and all details

Holi Special Train: होली स्पेशल ट्रेनों में अभी भी खाली हैं सीटें, भारतीय रेलवे ने इन रूटों पर बढ़ाईं संख्या, जानें रूट और टाइमिंग

होली स्पेशल ट्रेनों में अगर सीटें वेटिंग में नजर आ रही हैं, तो आपको कुछ टिप्स फॉलो करने चाहिए, इससे आपको कन्फर्म सीट भी मिल जाएगी और आप आरामदायक सफर भी पूरा कर लेंगे।
Editorial
Updated:- 2026-02-26, 14:06 IST

होली को बस कुछ ही दिन बचे हैं और कई यात्री अभी भी होली टिकट के कन्फर्म होने का इंतजार कर रहे हैं। कई यात्री ऐसे भी हैं, जिन्हें ऑफिस से अब जाकर छुट्टी अप्रूव हुई है और यात्री समझ नहीं पा रहे हैं कि अह वह कैसे अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाएंगे। ऐसा इसलिए, क्योंकि अभी तक उन्होंने टिकट बुक नहीं की है और अब सभी ट्रेनों में सीटें वेटिंग में जा चुकी हैं। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं, तो चिंता न करें, क्योंकि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। इन ट्रेनों में अगर सीटें वेटिंग में है, तो भी कन्फर्म टिकट पा सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको स्पेशल ट्रनों की टाइम, रूट और लिस्ट के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

पहला रूट

  • 1- लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई-बनारस BI-विकली स्पेशल ट्रेन (01073/01074)
  • यह ट्रेन केवल 4 दिन चलाई जाएगी, जो 25, 26 फरवरी और 4, 5 मार्च 2026 को इन 2 स्टेशन पर चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 01073 - एलटीटी से बनारस- दोपहर 12:15 बजे निकलेगी।
  • अगले दिन सुबह 11:30 बजे बनारस पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 01074 - बनारस से एलटीटी- सुबह 5:30 बजे निकलेगी।
  • अगले दिन शाम 4:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

अगर आपने 5 तारीख तक ऑफिस से छुट्टी ली है, तो इन ट्रेनों में टिकट बुक कर सकती हैं। जिन ट्रेनों में वेटिंग 50 से कम है, उनमें कन्फर्मं टिकट मिलने की संभावना ज्यादा है, इसलिए बुकिंग करते समय इन बातों का ध्यान रखे।

इसे भी पढ़ें- Holi Special Train 2026: होली पर घर जाने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, इन स्पेशल ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिलना होगा आसान

Holi special trains

दूसरा रूट

2- पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस (11031/11032)
इसे रेलवे की तरह से साप्ताहिक रुप से शुरू किया गया है।

ट्रेन नंबर 11031- 23 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है।
हर सोमवार पनवेल से रवाना होती है। ऐसे में अगर आप पनवेल से अलीपुरद्वार जा रही हैं, तो सोमवार 2 तारीख के लिए इसमें टिकट बुक कर सकती हैं।
हर गुरुवार अलीपुरद्वार से रवाना होगी, इसलिए वापसी 5 मार्ज को होली मानाने के बाद पनवेल आ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, मई-जून तक कैंसिल हो गई ये गाड़ियां; नहीं कर पाएंगे सफर

Confirm Holi train tickets

ट्रेन के स्टॉप-

  • कल्याण
  • नाशिक (नाशिक रोड)
  • भुसावल
  • इटारसी
  • जबलपुर
  • प्रयागराज (छिवकी)
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन
  • दानापुर
  • कटिहार
  • न्यू जलपाईगुड़ी
  • सिलीगुड़ी

तीसरा रूट

  • दादर-नई दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
  • दादर रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री इसमें टिकट बुक कर सकते हैं।
  • ट्रेन नंबर 04001- दादर से नई दिल्ली- 27 फरवरी को चेलगी।
  • इसके बाद आपको 6 मार्च 2026 को इससे यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • इसका अर्थ है कि आप केवल 2 बार इससे यात्रा कर पाएंगे।

ट्रेन नंबर 04002 -नई दिल्ली से दादर- 25 फरवरी को चली थी।
अब आप 4 मार्च 2026 को नई दिल्ली से ट्रेन ले पाएंगे।

Holi special train

ऑनलाइन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है। 

वेस्टर्न रेलवे यानी मुंबई सेंट्रल, वडोदरा, अहमदाबाद, रतलाम , राजकोट और भावनगर जैसे स्टेशन से 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है।
09208/09207, 09416/09415, 09056/09055, 09037/09038,
09009/09010, 09011/09012, 09017/09018, 09035/09036, 09562/09561

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, IRCTC

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।